
लंदन। 39 साल की एलेक्सिस ब्रेट ब्रिटेन की पहली महिला बन गई है जिसने लगातार 10 लड़कों को जन्म दिया और उसके बाद एक एक लड़की की मां बनी। दो दिन पहले ही बच्ची को जन्म देने के बाद वह खुशी से भर उठी और कहा कि उसे ऐसा लग रहा है मानो उसके पांव जमीन पर नहीं हों। उसने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे बेटी हुई है। यह बहुत ही सुखद अनुभव है। उसने कहा कि उसे लग रहा है मानो वह आसमान में उड़ रही है। बेटी का नाम उन्होंने कैमरून रखा है।
कहीं फिर ना हो लड़का
एलेक्सिस को लग रहा था कि कहीं उसे फिर लड़का ही न हो जाए, इसलिए उसने प्रेग्नेंसी टेस्ट भी करवाया था। प्रेग्नेंसी टेस्ट में पता चला था कि उसके गर्भ में लड़की ही है। वैसे लड़का भी होता तो उसके सामने उसे जन्म देने के सिवा दूसरा कोई विकल्प नहीं था।
लड़की होने से सभी हैं खुश
10 लड़कों के बाद लड़की होने से उसकी फैमिली में सभी खुश हैं। एलेक्सिस के हसबैंड 44 साल के डेविड ट्रेन के ड्राइवर हैं। उन्होंने कहा कि एक बहन के होने से उनके सभी लड़कों पर बहुत ही अच्छा असर पड़ा है। वे बहुत अच्छा फील कर रहे हैं। जब कैमरून सोई रहती है तो वे बहुत शांत रहते हैं, ताकि कहीं वह जाग न जाए। वहीं, वे उसे गोद में लेने और दूध पिलाने में मदद करने के लिए भी तैयार रहते हैं।
सबसे बड़ा लड़का है 17 साल का
इस कपल का सबसे बड़ा लड़का कैम्पबेल 17 साल का है। उसके बाद हैरिसन 16, कोरे 14, लैचलान 11, ब्रोडी 9, ब्राह्न 8, मैक 5, ब्लेक 3 और रोथैगैड 2 साल का है। एलेक्सिस ने हंसते हुए कहा कि अब वे रुकने जा रहे हैं। अब और बच्चे नहीं। अब हमारी फैमिली पूरी हो गई है। एक बच्ची की कमी थी, उसके आने से अब उनके जीवन में खुशियां ही खुशियां हैं। इनके पिता डेविड की जॉब अच्छी है और उसे उम्मीद है कि इन्हें किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News