लोगों का दिमाग खराब कर रहा ये Video, देखते ही होंगे कन्फ्यूज

Published : Aug 08, 2019, 03:45 PM ISTUpdated : Aug 08, 2019, 03:48 PM IST
लोगों का दिमाग खराब कर रहा ये Video, देखते ही होंगे कन्फ्यूज

सार

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी कंफ्यूज हो जाएंगे। इस वीडियो को देखने के बाद आपके दिमाग का भी फ्यूज उड़ जाएगा।

डेस्क: वैसे तो सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दृष्टि भ्रम वाले कई वीडियोज और फोटोज मौजूद हैं लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो बाकी सारे वीडियोज पर भारी पड़ रहा है। 

इस वीडियो को बनाया है जापान के मैथेमैटिशियन और मूर्तिकार कोकिची सुगिहरा ने। ये विडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक तीर दिखाया गया है, जो कुछ इस तरह डिजाईन किया गया है कि उसे देख आप अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि तीर किस डायरेक्शन में पॉइंट कर रहा है।  


3डी तीर ने उड़ाए होश
इस वीडियो में एक तीर दिख रहा है। ये तीर 3d है। इसे जिस तरफ भी घुमाओ, ये हमेशा दाहिनी दिशा को ही दिखाएगा।  

 

हजारों लोग कर रहे शेयर 
इस वीडियो को अभी तक हजारों लोगों ने शेयर किया है। ऑप्टिकल इल्यूजन वाले इस वीडियो में तीर प्रिंटेड भी और थ्री डी में है। अगर तीर को 180 डिग्री में भी मोड़ दो, तब भी ये राइट साइड ही पॉइंट करेगा। ऐसे में ये वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो को 4 अगस्त को पोस्ट किया गया था। इतने कम समय में इसे करीब तीस लाख बार देखा जा चुका है। साथ ही एक लाख से ज्यादा लाइक किया गया है।  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO