
मलेशिया: कई बार हम कुछ सोचकर किसी काम को अंजाम देते हैं। लेकिन इसका अंजाम कुछ और ही हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ मलेशिया के जोहोर में बसे कुलाई जाया में। यहां एक किसान ने अपने खेतों से चूहे भगाने के लिए रैट किलर्स का छिड़काव किया। लेकिन उसने सोचा भी नहीं था कि इसका इतना भयानक अंजाम हो जाएगा।
बिखरी दिखी लाशें
खेत में लगी फसल को बचाने के लिए रैट किलर्स का छिड़काव किया गया था। लेकिन इसके अगले दिन खेत में 40 गाय और कई अन्य जानवर मरे मिले। दरअसल, कई गायें उस खेत में चरने के लिए आई थीं। लेकिन जहर के छिड़काव के कारण घास खाने के बाद उनकी मौत हो गई।
इसके अलावा खेत में कई अन्य जानवर भी मरे मिले। सभी की मौत जहर के असर के कारण हुई। मौके पर जिसने भी इसे देखा हैरान रह गया। एसोसिएशन ने उन लोगों को, जिन्होंने अपनी गाय को यूं ही छोड़ दिया था, को नोटिस थमाने की तैयारी कर ली है। इसके आलावा इन फोटोज के वायरल होने पर लोगों ने भी इसपर कई तरह की प्रतिक्रिया दी।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News