
हटके डेस्क। सिंगापुर में 41 साल का एक शख्स मल्टीस्टोरी पार्किंग एरिया में अपनी 15 साल की सौतेली बेटी के साथ फिजिकल रिलेशन बनाता पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर के कोर्ट में पेश किया। एक नाबालिग से संबंध बनाने के आरोप में उस पर मुकदमा दर्ज हुआ। यह घटना 11 नवंबर, 2019 की है। कोर्ट में अपने बचाव में उस शख्स ने कहा कि वह लड़की की मर्जी से उससे रिलेशन बना रहा था। लड़की जब संबंध बनाने के लिए राजी हुई, तब उसने ऐसा किया और इसमें उसकी कोई गलती नहीं है।
पहचान जाहिर नहीं की गई
सिंगापुर के नियमों के मुताबिक, उस व्यक्ति और लड़की की पहचान जाहिर नहीं की गई है। वहां के डिप्टी पब्लिक प्रॉस्क्यूटर डेरेक ए ने कहा कि लड़की उस शख्स को अंकल कह कर पुकार रही थी। यह अभी पता नहीं चल सका है कि लड़की की मां उस शख्स की वाइफ है या नहीं। डेरेक ए ने डिस्ट्रिक्ट जज से कहा कि आरोपी शख्स का कहना है कि लड़की उसकी सौतेली बेटी है। शुरू में उनके बीच संबंध नॉर्मल थे, लेकिन धीरे-धीरे उनमें इंटिमेसी बढ़ने लगी और वे एक-दूसरे के काफी करीब आ गए। अक्सर वे एक-दूसरे को रोमांटिक मैसेज किया करते थे, जिसका परिणाम आखिर इस रूप में सामने आया।
स्कूल से लेकर आया लड़की को
वह शख्स एक दिन दोपहर के समय उस लड़की के स्कूल में पहुंचा और किसी बहाने से उसे स्कूल से छुट्टी दिला कार में बैठा कर एडमाइराल्टी कारपार्क जा पहुंचा। वहां एक जगह उसने कार खड़ी कर दी। इसके बाद दोनों कार की पिछली सीट पर आ गए और संबंध बनाने लगे। उन्हें रंगे हाथ एक पुलिस अफसर ने पकड़ लिया। पुलिस अफसर को देखते ही दोनों जल्दी-जल्दी कपड़े पहनने लगे। पुलिस ने तत्काल दोनों को कस्टडी में ले लिया।
फिलहाल है जमानत पर
नाबालिग से संबंध बनाने का आरोपी वह शख्स फिलहाल जमानत पर है। उसे 15,000 सिंगापुर डॉलर (करीब 7 लाख, 89 हजार रुपए) की जमानत पर छोड़ा गया। इस मामले की अगली सुनवाई 23 दिसंबर, 2019 को होगी। दोषी साबित होने पर उस शख्स को 10 साल की जेल की सजा सुनाई जा सकती है। साथ में जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News