
हटके डेस्क। एक बेटी हमेशा पिता के साथ अपने को सुरक्षित महसूस करती है। लेकिन कई बार रक्षक ही भक्षक की भूमिका में आ जाते हैं। इंडोनेशिया के बंजारबारू में एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसमें 50 साल के एक शख्स ने 16 साल की नाबालिग बेटी के साथ लगातार संबंध बनाए और जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो उसे जल्दी से एक बॉयफ्रेंड की तलाश करने को कहा, ताकि लोग समझें कि बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बनाने के चलते वह प्रेग्नेंट हुई। यह घटना सामने आने पर पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या कहा पुलिस ने
पुलिस का कहना है कि वह शख्स अपनी पत्नी से तलाक के बाद बेटी के साथ रह रहा था। उसने साल 2017 से ही अपनी बेटी का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया था। इसके पहले उस लड़की का उसके मामा ने यौन शोषण किया था। बेटी ने यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन उसके पिता को किसी तरह इस का पता चल गया। उसने इसकी रिपोर्ट पुलिस में करने के बजाय बेटी का यौन शोषण करना शुरू कर दिया। उसने अपनी बेटी को यह धमकी दी कि अगर वह उसके साथ संबंध नहीं बनाएगी तो मामा ने उसके साथ जो किया है, उसके बारे में वह सभी को बतला देगा। इसके बाद वह बेटी के साथ लगातार संबंध बनाता रहा।
प्रेग्नेंट होने पर कहा बॉयफ्रेंड की तलाश के लिए
जब बेटी प्रेग्नेंट हो गई तो उसने बेटी को कहा कि वह अपने लिए जल्दी से बॉयफ्रेंड की तलाश करे, ताकि लोग यह समझ सकें कि बॉयफ्रेंड से संबंध बनाने की वजह से वह प्रेग्नेंट हुई है। लेकिन लड़की को कोई बॉयफ्रेंड नहीं मिल सका। इसके बाद लड़की पिता ने अपने एक 57 साल के दोस्त के साथ उसे संबंध बनाने पर मजबूर किया, ताकि उस पर लड़की को प्रेग्नेंट करने का आरोप लगाया जा सके। उसके दोस्त ने दो बार उस मजबूर लड़की के साथ संबंध बनाया। इसी बीच, लड़की को मिसकैरिज हो गया। जब पिता को पता चला कि लड़की का गर्भपात हो गया है तो उसने फिर से उसका शारीरिक शोषण शुरू कर दिया।
लड़की ने मामले की रिपोर्ट की
जब यह सब लड़की की सहन-शक्ति ने जवाब दे दिया तो एक दिन वह घर से भाग निकली और पुलिस को जाकर इसके बारे में बतलाया। इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उस व्यक्ति के दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसने दो बार उसका शारीरिक शोषण किया था। अब इंडोनेशिया के चाइल्ड प्रोटेक्शन लॉ के तहत दोनों को 15 साल की जेल की सजा होगी।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News