बिना चुनाव आए यहां सरकार ने गरीबों को बांटे 32 इंच के टीवी सेट, 6 लाख लोगों ने उठाया फायदा

भारत में इस महीने महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के दौरान लोगों से कई तरह के वादे किए जाते हैं। लेकिन चीन में सरकार ने बिना चुनाव के ही लोगों को तोहफा दे दिया। इसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 1, 2019 7:55 AM IST

चीन: भारत का पड़ोसी देश चीन कई मामले में अलग है। वहां के नियमों की बात करें तो ऐसे कई अजीबोगरीब नियम हैं जो लोगों को चौका देते हैं। इसके अलावा वहां खाने-पीने की भी कई अजीबोगरीब चीजें मशहूर है। लेकिन अब इस देश की चर्चा एक ख़ास वजह से हो रही है। 

सरकार ने बांटे 6 लाख टीवी सेट 
चीन में फिलहाल चुनाव का कोई सीन नहीं है। फिर भी चीन की कम्युनिस्ट सरकार पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना ने गरीबों के बीच टीवी सेट बांट दिए, वो भी मुफ्त में। इस सरकार ने करीब 6 लाख 20 हजार टीवी सेट बांटे। इस मौके का कई गरीब लोगों ने फायदा उठाया। सरकार ने इन्हें 32 इंच के टीवी बांटे। 

खास मौके के कारण बांटे गए टीवी सेट 
अब आप सोच रहे होंगे कि अगर वहां चुनाव नहीं हैं, तो फिर सरकार ने लोगों के बीच टीवी सेट क्यों बांटे। दरअसल, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना अपने शासन की 70वीं वर्षगांठ मना रही है। इस मौके पर लोगों को ये गिफ्ट दिया गया। इस मौके पर बीजिंग में परेड भी हुई, जिसमें 115 हजार सैनिकों ने हिस्सा लिया। चीनी सरकार चाहती थी कि कोई भी नागरिक इस वर्षगांठ को देखने से ना चूके। इसलिए सभी के बीच टीवी सेट बांटे गए। 

सुरक्षा के खास इंतजाम 
चीनी सरकार इस फंक्शन को यादगार बनाना चाहती थी। इसे लेकर सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए। परेड वाली जगह पर पतंगों, स्काई लालटेन और यहां तक कि कबूतरों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश को सम्बोधित किया, जिसमें कई मसले डिस्कस कि

Share this article
click me!