यहां घंटे भर के लिए करते हैं बच्चियों से शादी, फिर संबंध बना दे देते हैं तलाक

Published : Oct 16, 2019, 04:45 PM IST
यहां घंटे भर के लिए करते हैं बच्चियों से शादी, फिर संबंध बना दे देते हैं तलाक

सार

इराक से एक वीडियो सामने आया है, जहां कुछ मुस्लिम धर्मगुरु इस्लाम का हवाला देते हुए मासूम बच्चियों को देह व्यापार में धकेलते नजर आ रहे हैं।   

इराक: मुस्लिम समुदाय में ऐसे कई नियम हैं, जो महिलाओं के लिए हितकारी नहीं होते हैं। हालांकि, कुछ नियमों पर सरकार ने रोक लगा दी है लेकिन फिर भी मुस्लिम धर्मगुरु इन नियमों को आज भी गलत नहीं मानते। इराक जैसे देश में धर्म के नाम पर बच्चियों को देह व्यापार  जा रहा है। वो भी धर्मगुरुओं के हाथों। 

वीडियो में खुलासा 
बीबीसी ने इस मामले का खुलासा करने के लिए स्टिंग ऑपरेशन किया था। इस वीडियो में सामने आया कि कैसे शादी के नाम पर बच्चियों को देह व्यापार में धकेला जाता है। यहां धर्मगुरु अस्थाई विवाह के नाम पर 9 साल की बच्चियों का बड़े शख्स से निकाह करवा देते हैं। इसके बाद इन बच्चियों से शारीरिक संबंध बना कर छोड़ देते हैं।  

क्या है अस्थाई विवाह?
वीडियो में शिया धर्मगुरु को कहते सुना गया कि शरिया के मुताबिक, 9 साल की लड़की से शादी गुनाह नहीं है। बता दें कि इराक में इस प्रथा पर प्रतिबंध लगा है। लेकिन इस स्टिंग ऑपरेशन में सामने आया कि आज भी इसे माना जा रहा है। इसे अस्थाई विवाह के नाम पर आज भी प्रैक्टिस किया जा रहा है। इस शादी की अवधी एक घंटे से लेकर 99 साल तक की हो सकती है। अस्थाई विवाह में पुरुष अपनी पत्नी से दूर रहने की सूरत में बच्चियों से निकाह कर सकते हैं।  

ऐसे हो रहा देह व्यापार 
अस्थाई विवाह के लिए लोग अब छोटी बच्चियों की डिमांड करते हैं। साथ ही इस बात को लेकर आश्वासन मांगते हैं कि लड़की वर्जिन हो। की धर्मगुरु इसके लिए छोटी बच्चियां सप्लाई करते हैं। साथ ही ये बच्चियां प्रेग्नेंट ना हो, इसके लिए उन्हें कॉन्ट्रासेप्टिव इंजेक्शन लगाया जाता है।  
 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Blinkit में कितना कमाता है डिलीवरी बॉय? पहले दिन की कमाई सुनकर छिड़ी बहस
Watch VIDEO: 7 कुत्तों का अपहरण, चोरों को सभी ने दिया चकमा, 17 km चलकर लौटे घर-एक सच्ची कहानी