मौत के बाद कहां जाती हैं आत्माएं?

मौत के बाद आखिर क्या होता है, इसका जवाब लंबे समय से साइंटिस्ट्स ढूंढ रहे हैं। लेकिन इसका जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। लेकिन अगर धर्म की बात करें तो पुराणों में इसका जवाब लिखा मिलता है। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 16, 2019 7:22 AM IST / Updated: Oct 16 2019, 03:51 PM IST

हिमाचल प्रदेश: मौत शाश्वत सत्य है। कहा जाता है कि मरने के बाद इंसान के शरीर से आत्मा निकल जाती है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि मौत के बाद असल में क्या होता है? वैसे तो अभी तक इसका साइंटिफिक जवाब सामने नहीं आया है। लेकिन धार्मिक मान्यताओं पर विश्वास करें, तो हिमाचल प्रदेश में स्थित एक मंदिर में  मौत के बाद सारी आत्माएं हाजिरी लगाती हैं। 

मंदिर में रहते हैं यमराज 
पौराणिक कहानियों के मुताबिक, हिमाचल के चंबा जिले के भरमौर में यमराज मंदिर है। जहां यमराज रहते हैं। इस मंदिर में बैठे यमराज सभी की मौत के बाद पाप-पुण्य का हिसाब-किताब करते हैं। कहा जाता है कि मौत के बाद रूह इस मंदिर में आते हैं और अपने पाप-पुण्य का आंकलन करवाते हैं।  

लगती है कचहरी 
कहा जाता है कि इस मंदिर में यमराज अपने मुंशी चित्रगुप्त के साथ बैठकर सबका फैसला करते हैं। मौत के बाद यमदूत आत्माओं को यहां लेकर आते हैं। जिसके बाद मुंशी एके साथ मिलकर कर्मों का हिसाब-किताब करते हैं। फिर फैसला लिया जाता है कि आत्माओं को स्वर्ग में जगह मिलेगी या नर्क में?

चार दरवाजों में होता है फैसला 
वैसे तो धरती पर अदालत में कई बार गलत को सही बनाकर पेश किया जाता है, लेकिन यमराज के इस अदालत में ऐसा नहीं होता। यहां फैसला सुनाने के बाद मंदिर में मौजूद चार दरवाजों में लोगों को धकेल दिया जाता है। जैसा फल, वैसा दरवाजा। जिन्दा इंसान को ये दरवाजे नजर नहीं आते। इन्हें देखने के लिए मरना पड़ता है।  

Share this article
click me!