वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है इस बल्ब का नाम, 118 सालों से लगातार जल रहा है

Published : Sep 24, 2019, 02:39 PM ISTUpdated : Sep 24, 2019, 02:40 PM IST
वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है इस बल्ब का नाम, 118 सालों से लगातार जल रहा है

सार

दुनिया में एक ऐसा बल्ब है, जो पिछले 118 सालों से लगातार जल रहा है। आजतक ये फ्यूज नहीं हुआ है। इस बल्ब का नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है।  

कैलिफोर्निया: आज के जमाने में जब किसी चीज की गारंटी नहीं होती, ऐसे में एक ऐसा बल्ब भी है जिसने गारंटी के मामले में सभी चीजों को पीछे छोड़ दिया। ये कोई आम बल्ब नहीं है, ये स्पेशल बल्ब पिछले 118 सालों से जल रहा है। आज तक ये बल्ब कभी फ्यूज नहीं हुआ है। 

ये बल्ब कैलिफोर्निया के लिवरमोर शहर में मौजूद है। इसे शहर के फायरब्रिगेड ऑफिस में लगाया गया है। इसका निर्माण शेल्बी इलेक्ट्रॉनिक्स नाम की कंपनी ने किया था। इसे सबसे पहली बार 1901 में जलाया गया था। उस समय से आज तक ये बल्ब लगातार जल रहा है। सबसे हैरत की बात तो ये है कि बल्ब आजतक फ्यूज भी नहीं हुआ है।  

इतने लंबे समय में आज तक इस बल्ब को मात्र एक बार बंद किया गया था। 1937 में बिजली के तार बदलने के दौरान इसे बंद किया गया था। उसके बाद से आजतक ये बल्ब लगातार जल रहा है। इतना ही नहीं, इस बल्ब की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।  

इस बल्ब से जुड़ी कई दिलचस्प बातें भी हैं। ये बल्ब 4 वॉट का है। साथ ही इस बल्ब का जन्मदिन भी मनाया जाता है। 2001 में इसका 100वां जन्मदिन मनाया गया था। इस दौरान कई इवेंट्स रखे गए थे। ये बल्ब कोई आम बल्ब नहीं है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। 

साल 2013 में अचानक ये बल्ब बंद हो गया था। तब सभी को लगा था कि ये फ्यूज हो गया है। लेकिन इसकी जांच की गई और पता चला कि असल में तार में आई खराबी के कारण बल्ब बंद हुआ था। इसके बाद वायरिंग चेंज की गई और बल्ब फिर से जल उठा। 

इस बल्ब का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी दर्ज किया गया है। आज तक ऐसा कोई बल्ब नहीं मिला, जो तीन साल से ज्यादा टिक पाया। ऐसे में ये अनोखा रिकॉर्ड है। कई बारे इस बल्ब को देखने के लिए इतनी भीड़ जमा हो जाती है मानो ये किसी म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए लगाया गया हो।  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

WATCH: 3 साल बाद घर लौटा तो उड़ गए होश! फ्लैट बना 'कबूतरों का शहर'-मरम्मत में खर्च हुए 23 लाख
मुंबई में किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश! टेक वर्कर्स 2BHK के लिए दे रहे 1 लाख, देखें Viral Video