
नई दिल्ली. सिंगापुर में एक डॉक्टर ने अपनी बेहद खूबसूरत प्रेमिका का मुक्के मार-मारकर बुरा हाल कर दिया। डॉक्टर को एक नंबर का दारुबाज बताया गया है। उसने खुद बताया कि वह शराब पीने के बाद अपने कंट्रोल में नहीं रहता है। हालांकि इस मामले में पीड़िता की गलती बस इतनी थी कि उसने रोमांस के समय खास इंट्रेस्ट नहीं दिखाया। इस बात से नाराज ब्वॉयफ्रेंड डॉक्टर ने गर्लफ्रेंड को तब तक घूसे मारे जब तक उसका चेहरा खून से लहूलुहान न हो गया।
अब हम आपको बताते हैं कि ये मामला क्यों चर्चा में आया है। दरअसल ये केस साल 2017 का है। पर अब इस केस की सुनवाई चल रही है। 4 नवंबर को गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट के केस में कोर्ट के सामने पेश हुए। तब उन्होंने खुद को शराबी और मानसिक रूप से बीमार बताते हुए अपना पक्ष रखा। आरोपी ने खुद को शराबी बताते हुए बचने की कोशिश की है।
मैं बहुत बड़ा पियक्कड़ हूं
उसने कहा कि, मैं बहुत बड़ा पियक्कड़ हूं अगर मेरे सामने शराब रखी है तो मैं पूरी गटक जाउंगा। उस दिन भी बहुत ज्यादा शराब पी ली थी। जिसके बाद हम फ्लैट गए और रोमांस किया। फिर मुझे कुछ याद नहीं है। सुबह को मैंने देखा कि मैं जेल में हूं। आरोपी ने कहा कि, हम दोनों के रिश्ते बहुत अच्छे थे, कोर्ट में उसने नाचते-गाते वाली वीडियोज और फोटोज भी दिखाई।
उसने कहा कि, लड़की भी बायपॉलर की शिकार है, वह चीजें भूल जाती है। उस दिन उसने डिस्कों में शराब मंगवाई और मैंने बहुत ज्यादा पी ली। इसके बाद हम नाचे और फ्लैट आ गए रोमांस किया लेकिन उसके बाद क्या हुआ मुझे याद नहीं।
क्या है मामला-
35 साल के क्लेरेंस टीओ शुन एक जाने-माने डॉक्टर हैं। वह अपना खुद का क्लीनिक चलाता है। साल 2017 में वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड राहेल लिम को डेट पर लेकर गए। इसके बाद वे दोनों रेडहिल फ्लैट पर चले गए जहां रात के दो बजे डॉक्टर ने लड़की के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। लड़की की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने संबंध बनाने के लिए मना कर दिया था।
आरोपी के पिता ने लड़की की जान बचाई
इसके बाद टीओ को गुस्सा आ गया और उसने लिम के साथ मारपीट शुरू कर दी। रात के 2 बजे से सुबह के चार बजे तक वह उसे लगातार पीटता रहा। लिम का चेहरा लहूलुहान हो गया आंखों से भी खून आने लगा लेकिन टिओ उसको लगातार पीटता रहा। तब लड़की ने किसी तरह उसके चंगुल से निकल छत पर जाकर चीखा और मदद मांगी। शोर सुनकर लड़के के पिता ने ही लड़की की जान बचाई और पुलिस को बुलाया।
उस समय लिम की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। यह घटना किसी को भी झकझोर देने वाली थी। लिम ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ केस कर दिया जिसकी सुनवाई अभी तक जारी है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News