
नई दिल्ली: प्यार काफी खूबसूरत रिश्ता होता है। लेकिन कई बार ये रिश्ते मुकाम तक नहीं पहुंच जाते। कई कपल्स इसे किस्मत मानकर मूव ऑन करते हैं। लेकिन कुछ लोग प्यार में बदले की भावना रखने लगते हैं। ऐसे ही सनकी प्रेमी का शिकार बनी थी प्रज्ञा।
साल 2006 में प्रज्ञा ने घरवालों के प्रेशर में उनकी पसंद के लड़के से शादी कर अपने प्यार की कुर्बानी दे दी। लेकिन उनके प्रेमी को ये मंजूर नहीं था। शादी के 12 दिन बाद प्रज्ञा वाराणसी से दिल्ली जा रही थीं। तभी रात में उनके प्रेमी ने ट्रेन में सोते हुए उनके चेहरे पर एसिड डाल दिया।
इसके बाद प्रज्ञा को 15 सर्जरी से गुजरना पड़ा। उनका चेहरा बुरी तरह जल चुका था। इस हमले के बाद प्रज्ञा ने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने की जगह ऐसी स्थिति से गुजर रही लड़कियों की मदद करने का फैसला लिया। उन्होंने 2013 में अतिजीवन फाउंडेशन की स्थापना की।
अभी तक प्रज्ञा के इस फाउंडेशन ने 200 महिलाओं की जिंदगी में उजाला किया है। इस फाउंडेशन के जरिये 300 से ज्यादा सर्जरी करवाई जा चुकी है। ये संस्था ना सिर्फ तेज़ाब पीड़ितों की मेडिकल हेल्प करती है बल्कि उन्हें कानूनी और वित्तीय मदद भी देती है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News