बीवी को मोटापे का ताना देता था पति, महिला ने ऐसे चखाया मजा

Published : Oct 24, 2019, 10:59 AM ISTUpdated : Oct 25, 2019, 11:14 AM IST
बीवी को मोटापे का ताना देता था पति, महिला ने ऐसे चखाया मजा

सार

प्रेग्नेंसी के दौरान और बच्चे को जन्म देने के बाद कई महिलाओं का वजन बहुत बढ़ जाता है। कई बार ऐसा पोस्टपार्टम डिप्रेशन की वजह से भी होता है, जिसके चलते महिलाएं जरूरत से ज्यादा खाना शुरू कर देती हैं। साउथ कोरिया में एक योगा और फिटनेस ट्रेनर महिला के साथ ऐसी ही हुआ।   

हटके डेस्क। प्रेग्नेंसी के दौरान और बच्चे को जन्म देने के बाद कई महिलाओं का वजन बहुत बढ़ जाता है। कई बार ऐसा पोस्टपार्टम डिप्रेशन की की वजह से भी होता है, जिसके चलते महिलाएं जरूरत से ज्यादा खाना शुरू कर देती हैं। साउथ कोरिया में एक योगा और फिटनेस ट्रेनर महिला के साथ ऐसी ही हुआ। ज्यादा और बार-बार खाने की वजह से पार्क जी वॉन नाम की महिला का वजन बढ़ कर 86 किलो हो गया। इसके बाद उसके पति ने उसका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। वह उस पर भद्दे कमेंट भी करता था। 

क्या कहा पार्क ने
योगा और फिटनेस ट्रेनर पार्क जी वॉन ने कहा कि उसका हसबैंड उसकी मेंटल कंडीशन को नहीं समझ सका। यहां तक कि वजन बढ़ने के बाद उसने यह भी कहना शुरू कर दिया कि तुम भद्दी लगती हो और मुझे अब पसंद नहीं आ रही। इसके बाद पार्क ने अपने वजन को कम करने के लिए कोशिश शुरू कर दी। उसने वजन कम करने को एक चैलेंज की तरह लिया। 

10 महीने का बनाया प्लान
वजन कम करने के लिए पार्क ने 10 महीने का एक प्लान बनाया। उसने हर समय ज्यादा खाना खाने की जगह दिन में सिर्फ 6 बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भोजन करना शुरू किया और इसके साथ ही एक्सरसाइज करना भी जारी रखा। इसका बहुत ही बढ़िया असर दिखा और कुछ ही महीने में उसने 40 किलो वजन कम कर लिया। वजन बढ़ने और पति के नापसंद किए जाने की वजह से वह इतने तनाव में आ गई थी कि उसने वजन कम करवाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेने के बारे में भी सोचा था।

पति को दिया डाइवोर्स
वजन कम होने के बाद जब वह बहुत ही खूबसूरत दिखने लगी तो इसके बावजूद उसके हसबैंड ने कहा कि अब भी तुम बड़ी भयानक लगती हो और तुम्हें देखते ही डर से मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसके बाद पार्क ने सोचा कि पति के साथ रहने पर उसकी मानसिक हालत और भी खराब होती चली जाएगी। पार्क ने अपने पति से डाइवोर्स लेने का फैसला किया। पति को तलाक देने के बाद एक सिंगल मॉम के तौर पर अब वह खुश है। वह अपना यूट्यूब और इंस्टाग्राम अकाउंट चलाती है, जिसमें वह समय-समय पर वेटलॉस और हेल्दी रेसिपी से जुड़े वीलॉग्स (वीडियो ब्लॉग) अपलोड करती है। साथ ही अपनी और बेटी की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर डालती है। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Blinkit में कितना कमाता है डिलीवरी बॉय? पहले दिन की कमाई सुनकर छिड़ी बहस
Watch VIDEO: 7 कुत्तों का अपहरण, चोरों को सभी ने दिया चकमा, 17 km चलकर लौटे घर-एक सच्ची कहानी