
अल्बामा: पहली नजर में इस खूबसूरत हसीना को देख यकीन करना मुश्किल है कि इसका शौक खतरनाक जानवरों का शिकार करना है। लेकिन ये सच है। हन्नाह के सोशल मीडिया पर ऐसी फोटोज की भरमार लगी हुई है।
हाल ही में हन्नाह ने एक विशालकाय कैटफिश के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। ये तस्वीर वायरल हो गई। दरअसल, कैटफिश काफी बड़ी है, जिसे उसने बिना किसी इक्विपमेंट के मात्र अपने हाथों से ही पकड़ लिया।
लोगों ने किया पसंद
लोगों को हन्नाह का ये अवतार काफी पसंद आ रहा है। जिस तरह बिना डरे हन्नाह इन जानवरों को पकड़ती है, वो सभी को काफी पसंद आ रहा है। जिस कैटफिश को हन्नाह ने पकड़ा है, वैसे तो उसके दांत नहीं होते, लेकिन अपने शिकार को निगलने की क्षमता होती है।
फेसबुक और इंस्टा पर है हजारों फैंस
हन्नाह के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी कई खतरनाक जानवरों के साथ पिक्स मौजूद है। लोगों को उनका बिंदास अंदाज और उनकी खूबसूरती काफू रास आ रही है। कहीं हन्नाह जंगली सूअरों का शिकार करती नजर आ रही हैं तो कहीं खतरनाक हथियारों के साथ।