
पेरिस। फ्रांस में एक वेटर को कस्टमर ने सैंडविच लाने में देरी करने पर गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना पेरिस के नॉबी-ले-ग्रैंड उपनगर के एक रेस्त्रां की है। गोली मारने के बाद कस्टमर तुरंत भाग निकला।
हैरत में रह गए लोग
वहां मौजूद लोगों का कहना है कि वे सोच भी नहीं सकते थे कि ऑर्डर सर्व करने में जरा-सी देर होने पर कोई ऐसा कर सकता है। लोगों का कहना है कि ग्राहक अचानक आपा खो बैठा और जैसे ही वेटर उसके लिए सैंडविच लेकर आया, उसने उसे गोली मार दी।
पुलिस को किया फोन
रेस्त्रां के मैनेजमेंट ने तुरंत पुलिस को फोन किया। गोली वेटर के कंधे में लगी थी। 28 वर्षीय वेटर की मौके पर ही मौत हो गई। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News