
कैलिफोर्निया: दुनिया में इंसानियत को शर्मसार करने वाले कई मामले सामने आते हैं। इन मामलों के बारे में जानकर तकलीफ भी होती है और अचम्भे भी होता है कि कोई इंसान किसी को ऐसी तकलीफ दे कैसे सकता है? ऐसा ही एक शर्मसार करने वाला मामला कैलिफोर्निया से सामने आया, जहां कुछ स्कूल स्टूडेंट्स ने साथ पढ़ने वाले एक ऑटिस्टिक बच्चे की पिटाई कर उसका वीडियो भी वायरल कर दिया।
चीख रहा था मासूम
इस वीडियो में जिस बच्चे की पिटाई की गई, वो मानसिक रूप से बीमार था। उसे ऑटिस्म है। स्कूल के बच्चे उसकी बीमारी के कारण उसका मजाक बनाते थे। सभी ने एक दिन उसे पकड़ कर उसकी पिटाई भी कर दी। बच्चे उसे धक्का देकर गिराते हैं। जबकि वो अपने हाथों से उन्हें पीछे करने की कोशिश करता है। आखिर में वो घुटने पर बैठकर रोने लगता है और उसे तंग ना करने की बात कहता है।
हंसती रही लड़कियां
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां स्कूल के अन्य बच्चे भी थे। लेकिन किसी ने भी इसे रोकने की कोशिश नहीं की। वीडियो में पीछे बच्चों के हंसने की आवाज भी सुनाई दे रही है। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद स्कूल अथॉरिटी पर भी सवाल उठ गए हैं। उन्होंने घटना में शामिल स्टूडेंट्स को 5 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है।
बच्चे के मदद के लिए सामने आये लोग
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इसके बाद सभी बच्चे की मदद के लिए सामने आए। अभी तक इस ऑटिस्टिक बच्चे की मदद के लिए 2 लाख 14 हजार रुपए जमा कर लिए गए हैं। वहीं कई लोगों ने बच्चे को चियरअप भी किया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News