उफनती नदी में डूब रहा था शख्स, अचानक नदी में कूद पड़ा नन्हा हाथी और...

Published : Sep 17, 2019, 04:08 PM IST
उफनती नदी में डूब रहा था शख्स, अचानक नदी में कूद पड़ा नन्हा हाथी और...

सार

जानवर और इंसान के बीच गहरा रिश्ता होता है। इसी रिश्ते को दिखाता एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसने भी ये वीडियो देखा, उसकी आंखें भर आई। 

भोपाल: सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों को इमोशनल कर देते हैं। इन वीडियोज को देख कर लोग इन्हें शेयर करने से रोक नहीं पाते। हाल ही में एक ऐसा ही इमोशनल वीडियो इंटरनेट पर आया, जिसने सभी को भावुक कर दिया। 

ट्विटर पर StanceGrounded नाम के यूजर ने इसे शेयर किया। इस वीडियो में एक शख्स उफनती नदी में डूबता नजर आ रहा था। पानी की तेज धार में वो बहता जा रहा था। लेकिन तभी किनारे खड़े कुछ हाथियों की नजर उसपर पड़ गई। इसके बाद उनमें से सबसे छोटा हाथी पानी में कूद जाता है। 

इसके बाद हाथी का बच्चा शख्स की मदद के लिए पानी की धार में दौड़कर उसके पास पहुंचता है। जिसके बाद वो अपनी सूंड बढ़ाकर शख्स की मदद करता है। हाथी के बच्चे की इस हरकत ने लोगों का दिल जीत लिया है। 

इस वीडियो को अब तक करीब 70 लाख लोगों ने देखा है। वीडियो  पर कई लोगों ने कमेंट्स भी किये। कुछ ने इंसानों को इससे सीख लेने की बात कही। तो कुछ ने इसे इंटरनेट पर सबसे खूबसूरत चीज बताया। 

नीचे देखें वीडियो: 

PREV

Recommended Stories

लात-घूंसा-चांटा और मुक्का वाले दांव पेंच, पहलवानी का ये वीडियो हरी कर देगा तबियत
जानपर खेलकर बचाई जान, 25 हजार Volt करंट के बीच दिखाई दिलेरी, वायल हुआ वीडियो