सुनसान सड़क पर हिल रही थी काले शीशे वाली कार, डिक्की खोलते ही लोगों के मुंह से निकला, हे भगवान...

Published : Feb 10, 2020, 10:23 AM ISTUpdated : Feb 10, 2020, 12:20 PM IST
सुनसान सड़क पर हिल रही थी काले शीशे वाली कार, डिक्की खोलते ही लोगों के मुंह से निकला, हे भगवान...

सार

सिंगापुर में लोग तब हैरान रह गए जब उन्हें सड़क के किनारे एक लावारिस कार मिली। कार काफी देर से हिल रही थी, लेकिन उससे बाहर कोई नहीं आ रहा था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद हैरान करने वाला खुलासा हुआ। 

सिंगापुर: भारत में लोग अपनी कार को लेकर काफी इमोशनल होते हैं। कार में आई एक खरोंच उनसे बर्दास्त नहीं होती। लेकिन विदेशों में ऐसा नहीं है। दुबई जैसे देशों में तो महंगी कारें जंग खाती भी नजर आती हैं। ताजा मामला सिंगापुर का है, जहां लोगों ने सड़क के किनारे एक होंडा ओडीसी खड़ी देखी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। 

सड़क किनारे खड़ी थी कार 
लोगों की नजर सुबह सड़क किनारे खड़ी कार पर पड़ी। काले रंग की इस कार में काले शीशे लगे थे। लोगों को थोड़ा शक हुआ। कार लगातार हिल रही थी। लोग दूर से ये सब देख रहे थे। काफी देर तक कार से बाहर कोई नहीं निकला। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। 

पंक्चर थे टायर 
लोगों के इन्फॉर्म किये जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने देखा कि कार के टायर फटे हुए थे। साथ ही कार पर नंबर प्लेट भी नहीं मौजूद थी। ऐसा लग रहा था कि टायर फटने के बाद से कार को वहां छोड़ दिया गया था। जब अंदर देखा गया तो कार में कोई भी नहीं बैठा था। अब पुलिस के साथ लोग भी हैरान थे कि आखिर कार हिल कैसे रही थी। 

डिक्की से निकली गाय 
पुलिस ने पूरी कार देख ली, अंदर कोई भी नहीं था। आखिर में कार की डिक्की खोली गई। उसे देखकर सब हैरान रह गए। डिक्की के अंदर तीन गाय बैठी थी। इतनी कम जगह में उन्हें बेरहमी से भरा गया था। गाय बेहद कमजोर नजर आ रही थीं। ऐसा लग रहा था कि उन्हें काफी समय से खाना नहीं दिया गया था। साथ ही उनके वजन से कार के टायर फट गए थे, जिसके बाद कार को वहां छोड़ दिया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO