ऑनलाइन बुकिंग कर होटल के कमरे में बुलाया कॉलगर्ल और आ गई गर्लफ्रेंड

कई बार मैसेज भेजने में ऐसी गलती हो जाती है जिसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ता है। चीन के एक 20 साल के नवजवान के साथ ऐसा ही हुआ। उसने होटल में मौज-मस्ती करने के लिए ऑनलाइन एक कॉलगर्ल को बुक किया, पर मैसेज उसकी गर्लफ्रेंड के पास चला गया। इसके बाद उसकी शामत आ गई।
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 13, 2019 5:55 AM IST

हटके डेस्क। कई बार मैसेज भेजने में ऐसी गलती हो जाती है जिसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ता है। चीन के एक 20 साल के नवजवान के साथ ऐसा ही हुआ। उसने होटल में मौज-मस्ती करने के लिए ऑनलाइन एक कॉलगर्ल को बुक किया, पर मैसेज उसकी गर्लफ्रेंड के पास चला गया। इसके बाद उसकी शामत आ गई। हुबेई का रहने वाला 20 साल का जे नाम का शख्स अपने दोस्तों के साथ डिनर करने के बाद होटल के अपने कमरे में आया। वहां वह अकेलापन महसूस कर रहा था। उसने रात में मौज-मस्ती के लिए किसी कॉलगर्ल को बुलाने का मन बनाया। उसने वीचैट (WeChat) के जरिए ऑनलाइन एक कॉलगर्ल को रात भर के लिए बुक किया और उसके अकाउंट में पैसे भी ट्रांसफर कर दिए। जे ने 400 युआन (करीब 4000 रुपए) उस लड़की के अकाउंट में ट्रांसफर किए और उसे अपने होटल का नाम और रूम नंबर मैसेज कर दिया। इसके बाद वह कॉलगर्ल का इंतजार करने लगा।

कुछ देर में बजी डोरबेल
करीब आधे घंटे के बाद जे के कमरे की डोरबेल बजी। लेकिन जे ने जैसे ही दरवाजा खोला, उसके होश उड़ गए। उसके सामने उसकी गर्लफ्रेंड खड़ी थी जो गुस्से से फुफकार रही थी। तब जे को एहसास हुआ कि उसने कितनी बड़ी गलती कर दी थी। उसने कॉलगर्ल बुक करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को टेक्स्ट मैसेज कर दिया था और पैसे भी उसी के अकाउंट में भेज दिए थे। 

गर्लफ्रेंड ने शुरू किया चिल्लाना
जे ने अपना बचाव करने की कोशिश की और इधर-उधर की बातें करने लगा, लेकिन उसके सामने अपने बचाव का कोई रास्ता नहीं रह गया था। सब कुछ साफ था। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देने की कोशिश की थी और पकड़ा गया था। उसकी गर्लफ्रेंड उस पर इतने जोर से चिल्ला रही थी कि दूसरे कमरों से लोग बाहर निकल कर आ गए। होटल का स्टाफ भी वहां आ गया। यह माजरा जान कर उनके भी होश उड़ गए। दोनों में इतनी ज्यादा लड़ाई शुरू हो गई कि होटल स्टाफ के लिए परिस्थिति को संभाल पाना मुश्किल हो गया। 

पुलिस को दी खबर
होटल स्टाफ ने पुलिस को खबर कर दी। इसके बाद पुलिस अधिकारी होटल पहुंचे। इस वाकये को सुनने के बाद पुलिस अधिकारियों ने कपल को समझा-बुझा कर शांत करने की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि गलती किसी से हो जाती है और पार्टनर को चाहिए कि एक बार माफ कर दे। इसके बाद लड़की ने कहा कि वह बातचीत कर इस मामले को सुलझा लेगी। इस तरह पुलिस की काउंसलिंग कामयाब हुई।  

Share this article
click me!