मुश्किल से पकड़ में आया 80 किलो का अजगर, निगल चुका था एक बकरे और बिल्ली को

Published : Nov 13, 2019, 10:29 AM ISTUpdated : Nov 13, 2019, 10:36 AM IST
मुश्किल से पकड़ में आया 80 किलो का अजगर, निगल चुका था एक बकरे और बिल्ली को

सार

यह बिल्कुल किसी भयानक फिल्म की तरह था। जिन लोगों ने भी यह देखा, उनकी रूह कांप गई। 80 किलो का लंबा-चौड़ा अजगर फार्म में पड़ा हुआ था। अगर लोगों की नजर उस पर नहीं पड़ती तो ना जाने वह कितने जानवरों को अपना शिकार बना लेता।

हटके डेस्क। यह बिल्कुल किसी भयानक फिल्म की तरह था। जिन लोगों ने भी यह देखा, उनकी रूह कांप गई। 80 किलो का लंबा-चौड़ा अजगर फार्म में पड़ा हुआ था। अगर लोगों की नजर उस पर नहीं पड़ती तो ना जाने वह कितने जानवरों को अपना शिकार बना लेता। मलेशिया के गोपेंग शहर के पास एक फार्म में सुबह के समय के समय कुछ लोगों ने एक भयानक जीव को पड़ा पया। यह 11 नवंबर की बात है। वह किसी अनाकोंडा की तरह लग रहा था। जब लोग उसके करीब गए तो वह उनकी तरफ रेंगने लगा। अब लोगों की समझ में आया कि यह एक भयानक अजगर है और उन्हें अपना शिकार बना सकता है। लोगों ने तुरंत पुलिस को इसके बारे में सूचना दी।

आई रेस्क्यू टीम
सूचना मिलते ही तत्काल वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट के लोग उस अजगर को पकड़ने आ गए। इतने विशाल अजगर को पकड़ने के लिए उन्हें कई तरह के इक्विपमेंटस का यूज करना पड़ा। अजगर आसानी से पकड़ में नहीं आ रहा था। वैसे, अजगर ने इतना ज्यादा अपने पेट में डाल रखा था कि उसके लिए मूव कर पाना कठिन हो रहा था। लेकिन वजन ज्यादा होने के चलते उसे जल्दी पकड़ पाने में दिक्कत हुई आखिरकार, एक घंटे की कोशिश के बाद उसे पकड़ कर वाइल्ड लाइफ एंड पार्क डिपार्टमेंट को जांच के लिए भेज दिया गया। 

एक बकरा और बिल्ली को निगल चुका था अजगर
अजगर को पकड़ने वाली टीम यह समझ गई कि उसका पेट पूरी तरह से भरा हुआ है। बाद में जांच में पता चला कि उसने एक बकरे को अपना शिकार बना लिया था और एक बिल्ली को भी निगल चुका था। आम तौर पर इतने वजनदार अजगर कम ही मिलते हैं, ज्यादातर अजगर छोटे और कम वजन के होते हैं। अजगर के पकड़े जाने के बाद लोगों की जान में जान आई। लोगों ने खैर मनाई कि उसने किसी आदमी को अपना शिकार नहीं बनाया।  
  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली