ये हैं हसबैंड-वाइफ, देखने पर लोग समझते हैं जुड़वां बहनें

दुनिया में कई चीजें ऐसी हैं, जिन पर एकबारगी यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। अब ये पति-पत्नी की एक ऐसी जोड़ी है, जो देखने में जुड़वां बहनें लगती है। इन्हें देख कर शायद ही कोई समझ पाए कि एक औरत है और एक मर्द।

Asianet News Hindi | Published : Nov 13, 2019 2:22 AM IST

हटके डेस्क। दुनिया में कई चीजें ऐसी हैं, जिन पर एकबारगी यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। अब ये पति-पत्नी की एक ऐसी जोड़ी है, जो देखने में जुड़वां बहनें लगती है। इन्हें देख कर शायद ही कोई समझ पाए कि एक औरत है और एक मर्द। लेकिन यह सच है। पति-पत्नी, दोनों औरतों की तरह ही रहते हैं। इनके चेहरे भी काफी मिलते-जुलते हैं। अक्सर इन्हें देख कर लोग जुड़वां बहनें ही समझते हैं। कोई इन्हें पति-पत्नी मानने को तैयार नहीं होता। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। रूस के रहने वाले ये हसबैंड-वाइफ काफी मशहूर हैं। पति का नाम अलीना और पत्नी का नाम अलीसा है। 

लोग समझते हैं सेम सेक्स पार्टनर
बहुत से लोग यह बताने पर कि ये शादीशुदा जोड़ी है, इन्हें सेम सेक्स पार्टनर समझ लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। पति अलीना पुरुष है, पर वह औरतों की तरह रहना पसंद करता है। उसे कभी भी पुरुष के रूप में नहीं देखा गया है। इसलिए लोग उसकी जेंडर आइडेंटिटी को लेकर शक करते हैं। पति-पत्नी का कहना है कि वे अपनी मर्जी से इस तरह रहते हैं और अपनी लाइफ में किसी की दखलंदाजी उन्हें पसंद नहीं है। 

की है लव मैरिज
इन्होंने लव मैरिज की है। 2015 में शादी करने के पहले इन्होंने काफी समय तक डेटिंग की। ये देखने में बिल्कुल एक जैसे लगते थे, इसलिए हसबैंड ने भी लड़कियों की तरह रहने का फैसला किया। इनमें इतनी समानता है कि कई बार उनके घरवाले और रिलेटिव्स तक उन्हें पहचानने में धोखा खा जाते हैं। पब्लिक प्लेसेस पर जब ये रोमांस करते हैं, तो लोग इन्हें अजीब ही निगाह से देखते हैं। इस हसबैंड-वाइफ की जोड़ी का कहना है कि उन्हें किसी की कोई परवाह नहीं और वे अपनी पसंद के हिसाब से लाइफ को एन्जॉय करते हैं। सबसे पहले 2016 में इनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं। 

Share this article
click me!