7 साल के बच्चे के मुंह से निकले 526 दांत, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी हैरान

डॉक्टरों का मानना है कि दांतों के इस अस्वाभाविक विकास की वजह मोबाइल टावर से होने वाला रेडिएशन भी हो सकता है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि यह दुनियाभर में अपनी तरह का पहला मामला है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 31, 2019 3:17 PM IST

चेन्नई। यहां 7 साल के एक बच्चे के मुंह का ऑपरेशन कर 526 दांत निकाले गए हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि ये दांत जबड़े की हड्डी में ऐसे लगे हुए थे कि बाहर से नजर नहीं आते थे। सर्जरी के बाद अब इस बच्चे के मुंह में 21 दांत बचे हैं। खास बात ये है कि ऑपरेशन करने के बाद बच्चे के जबड़े और मुंह में हो रहा दर्द भी खत्म हो गया है। 

डॉक्टरों का दावा : दुनिया का पहला मामला...
दरअसल, ऑपरेशन से पहले बच्चे का दायां गाल सूजा हुआ था और जब जांच की गई तो अजीबोगरीब स्थिति का पता चला। डॉक्टरों का मानना है कि दांतों के इस अस्वाभाविक विकास की वजह मोबाइल टावर से होने वाला रेडिएशन भी हो सकता है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि यह दुनियाभर में अपनी तरह का पहला मामला है। 

Latest Videos

ऑपरेशन के बाद बच्चे को दर्द नहीं...
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सविता डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जन डॉ. पी सेंथिलनाथन ने बताया कि लड़के को काफी समय से निचले दाएं जबड़े में सूजन की शिकायत थी। सूजन ज्यादा होने पर घरवाले उसे हॉस्पिटल लाए। एक्स-रे और सीटी-स्कैन से पता चला कि जबड़े में कई दांत ऐसे हैं, जो पूरी तरह विकसित नहीं हुए हैं। ऐसे में सर्जरी का फैसला किया गया। सेंथिलनाथन के मुताबिक, दांत जबड़े के अंदरूनी हिस्से में थे, जिन्हें बाहर से देखना काफी मुश्किल था। मरीज को एनेस्थीसिया देने के बाद उसके जबड़े का एक हिस्सा निकाला गया, जिसमें 526 छोटे, मीडियम और बड़े आकार के दांत लगे हुए थे।

जेनेटिक डिसऑर्डर भी हो सकती है वजह...
जबड़े से सभी अतिरिक्त दांतों को निकालने में पांच घंटे का वक्त लगा। ऑपरेशन के बाद बच्चे ने कहा कि अब उसे कोई दर्द नहीं है। कुछ डॉक्टर जहां इसकी वजह मोबाइल टावर का रेडिएशन मान रहे हैं, तो कुछ को लगता है कि ये जेनेटिक डिसऑर्डर की वजह से हुआ है। इससे पहले 2014 में एक लड़के के मुंह से 232 दांत निकाले गए थे।

Share this article
click me!

Latest Videos

UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों