दुनिया का वो देश जहां मुस्लिमों को नहीं है कोई अधिकार, इस्लाम पर है बैन, नहीं है 1 भी मस्जिद

Published : Dec 01, 2019, 01:53 PM ISTUpdated : Dec 01, 2019, 07:17 PM IST
दुनिया का वो देश जहां मुस्लिमों को नहीं है कोई अधिकार, इस्लाम पर है बैन, नहीं है 1 भी मस्जिद

सार

यूरोप में एक ऐसा देश है, जहां मुसलमान होना काफी मुस्लिम है। इस देश में मुस्लिमों की कुल आबादी करीब 5 हजार है। लेकिन उन्हें देश में ना कोई अधिकार दिया गया है ना ही नागरिकता। ये देश है स्लोवाकिया। 

स्लोवाकिया: आज के समय में इस्लाम तेजी से दुनिया में अपने पैर फैला रहा है। ना सिर्फ इस्लामिक देशों में बल्कि भारत जैसे हिंदू प्रधान देश में भी मुस्लिमों की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दुनिया में एक ऐसा देश है,जहां मुस्लिमों को कोई अधिकार नहीं दिया गया है। इस देश के पार्लियामेंट ने ही इस्लाम पर बैन लगा दिया है। 

पीएम को भी नहीं पसंद इस्लाम 
यूरोप में मौजूद स्लोवाकिया को दुनिया के उन देशों में गिना जाता है, जहां मुस्लिम माइनोरिटी में गिने जाते हैं। यहां मुस्लिमों की कुल आबादी 5 हजार से भी कम है। इस देश के लोगों में इस्लाम के लिए काफी नेगेटिविटी है। इस देश के प्रधानमंत्री रोबर्ट फीको ने तो साफ़ कह दिया था कि उनके देश में इस्लाम की कोई जगह नहीं है। 

नहीं दी गई इस्लाम को मान्यता 
स्लोवाकिया के पार्लियामेंट ने इस्लाम को ऑफिशियल धर्म के रूप में मान्यता नहीं दी गई। ये देश सिर्फ अपने बॉर्डर पर ईसाई माइग्रेंट्स को आने की इजाजत देती है। यानी अगर देश की सीमा पार करने की कोशिश कोई मुस्लिम करता है, तो उसे भगा दिया जाता है। इससे साफ़ है कि ये देश मुस्लिमों को सीमा में नहीं आने देना चाहता। 

 नहीं मौजूद है एक भी मस्जिद 

आपको बता दें कि इस देश में एक भी मस्जिद नहीं है। यहां रहने वाले सारे मुस्लिम इस देश की राजधानी के कोर्डोबा कल्चर सेंटर में नमाज करने पहुंचते हैं। इस देश के पार्लियामेंट में एक बिल भी पास किया गया था, जिसमें देश में एक भी मस्जिद का निर्माण नहीं करने देने की बात कही गई थी। लेकिन बाद में इस बिल को रिजेक्ट कर दिया गया था। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

गजब! चांदी के गहनों के लिए पूर्व सरपंच की 90 साल की सास को खाट समेत उठा ले गए चोर
Shocking Video:फ्लोरिडा में किशोर ने दोस्त को आग लगाई, फिर बोला, ‘हे भगवान...’