यहां सरेआम दुष्कर्मी का काट देते हैं गला, दुनिया के इन देशों में रेपिस्ट को मिलती है खौफनाक सजा

Published : Dec 01, 2019, 12:38 PM ISTUpdated : Dec 01, 2019, 06:28 PM IST
यहां सरेआम दुष्कर्मी का काट देते हैं गला, दुनिया के इन देशों में रेपिस्ट को मिलती है खौफनाक सजा

सार

भारत में दुष्कर्म के मामले में पकड़े गए आरोपी यहां के कानून व्यवस्था का फायदा उठाते हुए कई बार बच निकलते हैं। यहां ट्रायल प्रॉसेस इतना लंबा है कि दुष्कर्म पीड़िता इन्साफ की आस लगाए हुए हार जाती है। लेकिन हर देश में ऐसा नहीं होता है। 

हटके डेस्क: हैदराबाद दुष्कर्म मामले ने लोगों को दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिला दी। भारत में कुछ ऐसा होता है कि जहां दुष्कर्म का कोई वीभत्स मामला सामने आता है, लोग प्रदर्शन करने लगते हैं। कैंडल मार्च निकालते हैं। फिर कुछ दिनों बाद सब बंद हो जाता है। लोग मामले को भूल जाते हैं। कुछ मामलों में आरोपी पकड़े जाते हैं तो कुछ मामलों में पता ही नहीं चलता कि रेपिस्ट कौन था? जिन मामलों में आरोपी पकड़े जाते हैं, उसका ट्रायल शुरू होता है और कोर्ट-कचहरी में कई साल बर्बाद हो जाते हैं। लेकिन दुनिया में हर देश का ये हाल नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे दशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां दुष्कर्मियों को रूह कंपाने वाली सजा दी जाती है। 

यूएसए: अमेरिका में रेप के मामले दो कैटेगरी में पड़ते हैं। इनमें से एक आता है स्टेट लॉ के अंतर्गत, दूसरा फेडरल  लॉ के अंदर। अगर रेप के केसेस फेडरल लॉ के अंतर्गत आते हैं तो आरोपी को उसकी मौत तक जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाता है।   

ईरान: इस देश में रेपिस्ट को फांसी की सजा दी जाती है। इसमें कई आरोपियों को फांसी पर लटकाया जाता है तो कुछ को बेहद दर्दनाक तरीके से मौत दी जाती है। हालांकि, इस देश में भी ट्रायल के दौरान दुष्कर्म पीड़िता को बेफिजूल के सवालों का सामना करना पड़ता है।  

इजिप्ट: इस देश में भी रेपिस्ट्स को आरोप सिद्ध होते ही सीधे फांसी से लटका दिया जाता है।  

अफगानिस्तान: इस देश में रेप के आरोपियों को आरोप सिद्ध होने के ठीक 4 दिन के अंदर सिर पर गोली मार दी जाती है। अगर ये तरीका नहीं अपनाया जाता है तो उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया जाता है।  

नार्थ कोरिया: इस देश में रेप के आरोपी को सरेआम सिर में गोली मार दी जाती है।  

सऊदी अरब: इस देश में रेपिस्ट को सभी के सामने घुटने पर बिठाया जाता है। इसके बाद तेजधार हथियार से उसका गला धड़ से अलग कर दिया जाता है। 

चीन: भारत का पड़ोसी देश चीन भी दुष्कर्म के मामलों में सख्त सजा देने का पक्षधर है। यहां आरोप तय होने के बाद रेपिस्ट को मौत की सजा दी जाती है।  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

गजब! चांदी के गहनों के लिए पूर्व सरपंच की 90 साल की सास को खाट समेत उठा ले गए चोर
Shocking Video:फ्लोरिडा में किशोर ने दोस्त को आग लगाई, फिर बोला, ‘हे भगवान...’