
सूडान: दुनिया में कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल होता है। हाल ही में चीन से एक मामला सामने आया था, जहां एक शख्स के कान में कॉकरोच ने अपना परिवार ही बसा रखा था। शख्स के कान से 10 कॉकरोच निकाले गए थे। अब सूडान से एक और मामला सामने आया है। यहां तो एक महिला पिछले 15 साल से गर्भवती थी और उसे पता ही नहीं था। सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो ये रही कि 15 साल तक गर्भ में मरे बच्चे के रहने के बाद भी महिला जिंदा है।
पेट में दर्द से थी परेशान
सूडान के खारर्तूम में एक महिला पेट दर्द की समस्या लेकर हॉस्पिटल पहुंची। उसे बीते 15 सालों से पेट में दर्द होता था। लेकिन जब दर्द बर्दास्त से बाहर हो गया, तब उसने डॉक्टर के पास जाने का फैसला किया।
अल्ट्रासाउंड देख सब हैरान
डॉक्टर्स ने महिला का अल्ट्रासाउंड किया। इसमें डॉक्टर्स को जो नजर आया, उसे देख उनके होश उड़ गए। दरअसल, महिला के पेट में एक थैली थी। डॉक्टर्स समझ नहीं पाए कि थैली के अंदर क्या है? उन्होंने सर्जरी का फैसला लिया।
अंदर से निकला मरा बच्चा
जब डॉक्टर्स ने 60 साल की महिला का ऑपरेशन किया, तो अंदर से थैली निकली। उस थैली को जब फाड़ा गया, तो उसमें मरा बच्चा था। ये बच्चा पिछले 15 साल से महिला के गर्भ में था। दरअसल, 15 साल पहले महिला जब गर्भवती हुई थी, उस समय किसी कारण से उसका अबॉर्शन हो गया था। तब से उसकी लाश महिला के गर्भ में ही थी।
नहीं हुई कोई बड़ी बीमारी
डॉक्टर्स में जब मरे हुए बच्चे को निकाला तो सब हैरान थे। डॉक्टर्स के मुताबिक, ये चमत्कार से कम नहीं है कि महिला को कोई बीमारी नहीं हुई। डॉक्टर्स ने कैंसर की भी जांच की। लेकिन महिला के पेट से निकली थैली में ट्यूमर या कैंसर जैसा कुछ भी नहीं निकला। पिछले 400 साल के मेडिकल जगत में आजतक ऐसे मात्र 300 मामले ही सामने आए हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News