
असम: हर महिला के अंदर ममता भरी है। एक महिला दूसरी महिला को आगे बढ़ाने के लिए क्या कर सकती है, इसकी मिसाल 10 नवंबर को असम में टेट परीक्षा के सेंटर के बाहर देखने को मिली। जब यहां एग्जाम देने आई महिला परीक्षार्थियों के बच्चों को पुलिसकर्मियों ने संभाला।
भविष्य बनाने आईं महिलाएं
टेट एग्जाम 10 नवंबर को आयोजित की गई थी। ये परीक्षा पहली कक्षा से आठवीं तक के लिए शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को दो सेट में आयोजित किया गया था। इसमें शामिल होने आई कई महिला परीक्षार्थियों के साथ बच्चे भी आए थे।
मां बन संभाला
इन बच्चों को एग्जाम हॉल में नहीं जाने दिया गया। ऐसे में असम पुलिस की महिला कर्मियों ने इन्हें संभाला। इसकी तस्वीर को असम पुलिस ने अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया। इसके साथ लिखा कि मां क्रिया है यानी कोई भी महिला मां का फर्ज निभा सकती है। इस तस्वीर को लोगों से काफी प्यार मिल रहा है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News