
हिमाचल प्रदेश: इंसान की किस्मत कभी भी पलट जाती है। जिसके पास एक समय खाने के पैसे नहीं हो, उसकी भी किस्मत पलट सकती है। ऐसा ही कुछ हुआ हिमचाल के उना में रहने वाले एक शख्स के साथ।
मुश्किल से चलता था परिवार
शख्स की पहचान उना के चुरुरु गांव में रहने वाले संजीव कुमार के रूप में हुई है। संजीव के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और बेटी है। परिवार में कमाने वाले संजीव अकेले सदस्य हैं। वो बड़ी मुश्किल से अलग-अलग काम कर अपना परिवार चला पाते थे। संजीव को जो भी काम मिलता वो कर लेते। वो पेंटर से लेकर प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन का भी काम कर लेते हैं।
झट से पलटी किस्मत
संजीव की किस्मत एक लॉटरी टिकट ने बदल दी। दिवाली के समय संजीव किसी काम से चंडीगढ़ गए थे। जहां से लौटते हुए उन्होंने एक बस स्टैंड से एक हजार रुपए में दो लॉटरी टिकट ख़रीदे। इनमें से एक टिकट के टिकट से उनका जैकपॉट लग गया। जिसमें उन्होंने ढाई करोड़ रुपए जीते।
बच्चों पर खर्च करेंगे पैसे
इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद संजीव ने ख़ुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ये रकम अब उनके परिवार में आर्थिक तंगी खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि इन पैसों लप अपने बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेंगे। फिलहाल संजीव ने अपने पैसों पर दावे के लिए पंजाब सरकार के राज्य लॉटरी विभाग को दस्तावेज सौंपे हैं। विभाग ने जल्द ही उनके खाते में पैसे क्रेडिट करने का आश्वाशन दिया है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News