दफनाने के बाद कब्र में 'जिंदा' हो गई लाश, बाहर निकालने के लिए लगाता रहा गुहार

आयरलैंड में अचानक लोगों के होश उड़ गए जब कब्र में दफनाया गया मृत व्यक्ति अचानक अंदर से बाहर निकालने के लिए चीखने लगा। आइए बताते हैं आपको पूरा माजरा। 
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 18, 2019 5:28 AM IST

आयरलैंड: दुनिया में ऐसी कई घटनाएं सामने आती हैं, जहां डॉक्टर्स द्वारा मृत व्यक्ति भी अचानक जिंदा हो जाता है। मेडिकल जगत में इन चमत्कारों से सभी हैरान हो जाते हैं। अपने मर चुके परिजन को वापस जिंदा देख परिवार वाले भी खुश हो जाते हैं। लेकिन आयरलैंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां कब्र से अचानक मृत व्यक्ति की आवाज गूंजने लगी, जिसमें वो बाहर निकालने की गुहार लगा रहा था। 

हैरान रह गए लोग 
आयरलैंड में रहने वाले शाई ब्रैडली डिफेंस फाॅर्स में थे। 8 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई थी। उनके परिजनों ने  रस्मो-रिवाज के साथ फ्यूनरल किया और शाई की डेड बॉडी ताबूत में रखकर दफना दी। सभी शाई के जाने से दुखी थे। लेकिन तभी ताबूत से शाई की आवाज आने लगी। उनकी आवाज सुनकर फ्यूनरल में आए सभी लोग हैरान हो गए। 

Latest Videos

बचाने के लगाता रहा गुहार 
दफनाए जाने के थोड़ी ही देर बाद ताबूत से शाई की आवाजें आने लगी। वो चीख कर खुद को ताबूत से बाहर निकालने की गुहार लगाता रहा। ताबूत से शाई बोल रहा था कि 'मुझे कोई बाहर निकालो। यहां बहुत अंधेरा है। अगर कोई मुझे सुन रहा है तो मैं सबको अलविदा कह रहा हूं'। आवाज को सुनकर कई लोग हैरान रह गए लेकिन शाइ के परिजन हंसने लगे। 

मौत से पहले की थी प्लानिंग 
परिजनों ने हैरान हुए लोगों को बताया कि ये शाई की आखिरी ख्वाहिश थी। वो चाहते थे कि उनकी मौत के बाद कोई रोए ना। सभी हंसते हुए उन्हें अलविदा कहे। इसके लिए उन्होंने मदद की अपील वाली रिकॉर्डिंग पहले ही कर ली थी। साथ ही परिजनों से कहा था कि ये रिकॉर्डिंग दफनाए जान के बाद प्ले की जाए। 

स्पीकर में गूंज रही थी आवाज 
शाई की आवाज स्पीकर पर गूंज रही थी। परिजनों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। जहां से ये वायरल हो गया। परिजनों का कहना है कि शाई को ये जानकर अच्छा लग रहा होगा कि उनकी मौत के बाद कई लोगों ने हंसते हुए उन्हें अलविदा कहा। 


 

Share this article
click me!

Latest Videos

'जहर' बन गए कंगना रनौत के ये 5 बयान, इस वजह से बार-बार शर्मिंदा हुई BJP
रोचक किस्साः गुजरात के भैंसों का कमाल, ब्राजील हो गया मालामाल
J&K में अमित शाह ने विपक्ष को धो डाला, कहा- '40 हजार हत्याओं के जिम्मेदार हैं 2 लोग'
'जीजा ये पकड़ 60 हजार... नहीं बचना चाहिए मेरा पति' पत्नी ने क्यों दी पति की सुपारी, खौफनाक है सच
IQ Test: 4 मजेदार सवाल, जानिए कितने स्मार्ट हैं आप #Shorts