यहां काट दिए जाते हैं दुष्कर्मियों के प्राइवेट पार्ट, दुनिया के इन देशों में रेपिस्ट को मिलती है खौफनाक सजा

दिसंबर 2012 में हुए निर्भया कांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। 85 महीने बाद अब जाकर कोर्ट ने इसके आरोपियों के फांसी की सजा पर मुहर लगा दी। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 7, 2020 11:44 AM IST

दिल्ली: 22 जनवरी 2019 को इसके चार आरोपियों को फांसी दी जाएगी। इस फैसले का सभी स्वागत कर रहे हैं। सजा तो आई लेकिन इसमें समय काफी ज्यादा लग गया। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं, जहां रेप के आरोपियों को ऑन द स्पॉट सजा दी जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे दशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां दुष्कर्मियों को रूह कंपाने वाली सजा दी जाती है।

यूएसए: अमेरिका में रेप के मामले दो कैटेगरी में पड़ते हैं। इनमें से एक आता है स्टेट लॉ के अंतर्गत, दूसरा फेडरल लॉ के अंदर। अगर रेप के केसेस फेडरल लॉ के अंतर्गत आते हैं तो आरोपी को उसकी मौत तक जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाता है।

ईरान: इस देश में रेपिस्ट को फांसी की सजा दी जाती है। इसमें कई आरोपियों को फांसी पर लटकाया जाता है तो कुछ को बेहद दर्दनाक तरीके से मौत दी जाती है। हालांकि, इस देश में भी ट्रायल के दौरान दुष्कर्म पीड़िता को बेफिजूल के सवालों का सामना करना पड़ता है।

इजिप्ट: इस देश में भी रेपिस्ट्स को आरोप सिद्ध होते ही सीधे फांसी से लटका दिया जाता है।

अफगानिस्तान: इस देश में रेप के आरोपियों को आरोप सिद्ध होने के ठीक 4 दिन के अंदर सिर पर गोली मार दी जाती है। अगर ये तरीका नहीं अपनाया जाता है तो उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया जाता है।

नार्थ कोरिया: इस देश में रेप के आरोपी को सरेआम सिर में गोली मार दी जाती है।

सऊदी अरब: इस देश में रेपिस्ट को सभी के सामने घुटने पर बिठाया जाता है। इसके बाद तेजधार हथियार से उसका गला धड़ से अलग कर दिया जाता है।

चीन: भारत का पड़ोसी देश चीन भी दुष्कर्म के मामलों में सख्त सजा देने का पक्षधर है। यहां आरोप तय होने के बाद रेपिस्ट को मौत की सजा दी जाती है। साथ ही उनके प्राइवेट पार्ट भी काट दिए जाते हैं।  

Share this article
click me!