
जापान: शौक बड़ी चीज है। खासकर अगर आपके पास पैसे हैं तो। पैसों के आगे इंसान अपनी कोई भी चाहत पूरी कर सकता है। इसी का उदहारण जापान में रहने वाले कियोशी किमुरा। कियोशी सूशी के शौकीन हैं। इन्होने खुद को ट्यूना किंग भी घोषित कर रखा है। कियोशी ने 1 जनवरी को टोक्यो के फिश मार्केट से 18 लाख में एक ट्यूना खरीदा। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
इतना है मछली का वजन
कियोशी ने नए साल पर टोक्यो फिश मार्केट में लगे ऑक्शन में एक मछली को 18 लाख में ख़रीदा। इस ट्यूना फिश का वजन 276 किलो है। इस दैत्याकार मछली को खरीद कियोशी ने काफी चर्चा बटोरी। लेकिन आपको बता दें कि किसी मछली पर खर्च किया ये अब तक का सबसे ज्यादा अमाउंट नहीं है। इससे पहले एक अन्य बिजनेसमैन ने 31 लाख खर्च कर मछली खरीदी थी।
होटल चलाते हैं कियोशी
कियोशी का अपना होटल है। मछली पर इतने पैसे खर्च कर वो काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि नए साल पर मछली खरीद वो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। वो चाहते हैं कि उनके कस्टमर्स इसे खाकर खुश हो जाएं। इससे इनके पैसे वसूल हो जाएंगे। बता दें कि जिस मछली को कियोशी ने खरीदा, वो ब्लूफिन है। ये सबसे बड़ा ट्यूना होता है। इसकी उम्र 40 साल तक की होती है। वहीं इस प्रजाति की मछली की लंबाई 10 फीट तक होती है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News