इस राज्य में फीकी रहती है दिवाली

Published : Oct 25, 2019, 12:35 PM ISTUpdated : Oct 25, 2019, 03:45 PM IST
इस राज्य में फीकी रहती है दिवाली

सार

भारत के हर हिस्से में दिवाली धूमधाम से मनाई जाती है। लेकिन देश का एक ऐसा राज्य है, जहां दिवाली की धूम नजर नहीं आती। आज हम आपको उस राज्य के बारे में और इसके पीछे छिपे कारण के बारे में बताएंगे। 

केरल: दिवाली खुशियों का त्योहार है। इस दिन रोशनी के साथ लोग पटाखे जलाकर खुशियां मनाते हैं। इसे हिन्दुओं का मुख्य त्योहार माना जाता है। पूजा-पाठ के बाद लोग घरों में दीये जलाते हैं। अब तो दुनिया के कई देशों में दिवाली मनाई जाती है। अमेरिका में तो राष्ट्रपति भवन में ही दिवाली मनाई जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में ही एक ऐसी जगह है, जहां दिवाली नहीं मनाई जाती है? जी हां, भारत के केरल राज्य में इस त्योहार का कोई खास उत्साह नहीं देखा जाता।  

पीछे हैं कई कारण 
केरल में ओणम, विशु क्रिसमस और शिवरात्रि जैसे त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं। लेकिन यहां दिवाली सिर्फ बड़े शहरों में ही मनाया जाता है। इस राज्य में सिर्फ कोच्ची जैसे शहर में ही दिवाली मनाई जाती है। इसके पीछे कई कारण हैं। इसमें सबसे बड़ा कारण है कि केरल में लंबे समय तक महाबली ने राज किया था। महाबली असुर था, जिसे वहां के लोग पूजते हैं। चूंकि दिवाली रावण पर विजय के कारण मनाया जाता है, जो खुद एक राक्षस था, इसलिए केरल के लोग इस त्योहार को नहीं मनाते। 

हिन्दू धर्म नहीं है प्रमुख 
केरल में ही हिन्दू धर्म प्रमुख नहीं है। यहां काफी कम हिन्दू रहते हैं। इस कारण भी यहां दिवाली की धूम देखने को नहीं मिलती। साथ ही इस समय केरल में मानसून का दूसरा दौर चलता है, जिस कारण यहां इस समय भारी बारिश होती है। ऐसे में पटाखे नहीं जलाए जाते। वैसे भी केरल के लोगों को शांति पसंद होती है। इस कारण वो पटाखे ऐसे भी नहीं जलाते। इन वजहों के अलावा एक और कारण भी है। दरअसल, ओणम में यहां लोग अपना पूरा पैसा खर्च कर देते हैं। ऐसे में इनके पास दिवाली में खर्च करने के लिए पैसे ही नहीं बचते।  
 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली