20 साल तक पेट में सड़ रहा था ब्रश, फिर...

Published : Aug 12, 2019, 05:34 PM ISTUpdated : Aug 12, 2019, 06:09 PM IST
20 साल तक पेट में सड़ रहा था ब्रश, फिर...

सार

चीन में रहने वाले एक कैदी ली ने 20 साल पहले एक टूथब्रश निगल लिया था। उसे अब जाकर डॉक्टरों ने सर्जरी कर बाहर निकाला। 

चीन: लोग अपनी जान देने के लिए जहर खाते हैं लेकिन चीन की जेल में सालों तक बंद एक शख्स ने इसके लिए टूथब्रश निगल लिया। हालांकि उस समय उसकी मौत नहीं हुई थी। 20 साल बाद वही ब्रश उसकी जान के लिए खतरा बन गया। तब जाकर उसने सर्जरी करवाई। 


पेट में उठा तेज दर्द 
ली ने 20 साल पहले ब्रश निगला था। लेकिन उसके बाद उसने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। बीच-बीच में उसके पेट में दर्द होता था लेकिन वो कभी डॉक्टर के पास नहीं गया। पिछले दिनों उसके पेट में काफी तेज दर्द हुआ। जब डॉक्टर्स ने उसका सीटी स्कैन किया तो सभी हैरान रह गए।  

पेट में काला पड़ गया था ब्रश 
51 साल के ली के पेट में एक टूथब्रश था। इस कारण उसके पेट में दर्द उठा था। बीस साल में ये ब्रश काला पड़ गया था। जब डॉक्टर्स ने उससे पूछा तो उसने जवाब दिया कि सुसाइड करने के लिए उसने ब्रश निगला था। लेकिन इसके बाद वो भूल गया।  

सर्जरी कर निकाला गया ब्रश 
डॉक्टर्स ने ली को बताया कि अगर ब्रश को नहीं निकाला गया तो उसकी जान जा सकती है। इसके बाद टीम ने सर्जरी कर ब्रश को बाहर निकाला। अब ली पूरी तरह स्वस्थ है।  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO
कमाई ₹2 लाख महीना, डिग्री कोई नहीं! ड्राई-क्लीनिंग कपल के बिजनेस का चौंकाने वाला सच