पराए देश में चोरी हुआ शेख का पर्स तो अनजान शख्स ने दिए 17 हजार, दुबई पहुंचते ही बना दिया करोड़पति

साउथ कोरिया घूमने गए एक शेख का पर्स जब खो गया तो उसने सड़क चलते राहगीर से मदद मांगी। शख्स ने भी उसे 17 हजार रुपये दे दिए। लेकिन इस मदद के बदले शेख ने जो किया, वो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।  

Asianet News Hindi | Published : Nov 28, 2019 8:37 AM IST

साउथ कोरिया: कहते हैं, आप जैसा बोते हैं, वैसा काटते हैं। इसका सटीक उदाहरण देखने को मिला साउथ कोरिया में। यहां रहने वाले एक शख्स ने अपने पास मदद के लिए पहुंचे एक अनजान इंसान की मदद करते समय सोचा भी नहीं होगा कि इसके बदले उसकी जिंदगी बदल जाएगी। लेकिन हुआ कुछ ऐसा ही। 

17 हजार रुपये की मदद 
जानकारी के मुताबिक, साउथ कोरिया में रहने वाले एक शख्स के पास रास्ते में चलते हुए एक अनजान आदमी  आया। वो काफी परेशान था। अनजान ने उसे अपना परिचय दिया और कहा कि वो दुबई से साउथ कोरिया घूमने आया हुआ है। लेकिन उसका पर्स कही गिर गया है। इस कारण उसे पैसों की जरुरत है। शख्स ने उसकी बता सुनी और उसे 17 हजार रुपए दे दिए। अनजान इंसान ने कोरियाई का बैंक डिटेल लिया ताकि वो घर जाकर उसके पैसे लौटा दे। इसके बाद वो वहां से चला गया। 

Latest Videos

लग गया जैकपॉट 
इस घटना के कुछ दिनों बाद कोरियाई शख्स के फोन पर एक मैसेज आया। इसमें पता चला कि जिस इंसान को उसने 17 हजार रुपए दिए थे, उसने दुबई पहुंचते ही उसके अकाउंट में 4 करोड़ 80 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। ये देखने के बाद पहले तो कोरियाइ को विश्वास नहीं हुआ। लेकिन जब बैंक जाकर पता किया गया, तो मालूम चला कि ये पैसे उसके अकाउंट में दुबई के एक शेख ने भेजे हैं। तब जाकर उसे पूरा माजरा समझ आया।  

सोशल मीडिया पर किया शेयर 
इस कोरियाई शख्स ने इंटरनेट पर अपने साथ हुई इस घटना और अपने बैंक डिटेल की स्क्रीनशॉट शेयर की है। ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। उनका कहना है कि ना जाने उनकी किस्मत में ऐसा शेख  कब आएगा? 

Share this article
click me!

Latest Videos

इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?