डॉक्टर्स ने प्लेट पर सजाया मुर्दे का चेहरा, मौत के बाद दूसरी जिंदगी रोशन कर गई लड़की

Published : Jan 19, 2020, 11:24 AM ISTUpdated : Jan 19, 2020, 01:41 PM IST
डॉक्टर्स ने प्लेट पर सजाया मुर्दे का चेहरा, मौत के बाद दूसरी जिंदगी रोशन कर गई लड़की

सार

नेशनल जियोग्राफिक ने पिछले 10 सालों की प्रसिद्ध फोटोज जारी की है। इन तस्वीरों को दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। इसमें जिस तस्वीर ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी, वो है फेस ट्रांसप्लांट से ठीक पहले की ये फोटो।    

हटके डेस्क: पहले कहा जाता था कि इंसान को जिंदगी भगवान ही देते हैं। लेकिन अब डॉक्टर्स भी भगवान का दर्जा पा चुके हैं। ऐसे कई लोग जो किसी बीमारी या हादसे ले कारण अपनी जिंदगी से हार गए थे लेकिन डॉक्टर्स ने भगवान बनकर उनकी जिंदगी बचा ली। 

नेशनल जियोग्राफिक चैनल ने पिछले 10 सालों की अपनी बेहतरीन तस्वीरें जारी की है। इसमें डोनर से चेहरा लेने और ट्रांसप्लांट से ठीक पहले की फोटो भी शामिल है। ये तस्वीर फोटोग्राफर लिन जॉनसन ने ली थी। ये तस्वीर एक बार के लिए आपको विचलित कर सकती है। 

वायरल हुए इस वीडियो में अमेरिकी डॉक्टर्स ने फेस ट्रांसप्लांट का मोमेंट रिकॉर्ड किया था। प्लेट पर रखे इंसानी चेहरे को फोटोग्राफर ने कैद किया। दरअसल, ये चेहरा एंड्रिया का था। एंड्रिया की मौत के बाद उनके चेहरे को अमेरिका में रहने वाली कैटी स्टबलफील्ड को लगाया गया था। कैटी का चेहरा हादसे में पूरी तरह बिगड़ गया था। लेकिन डॉक्टर्स ने एंड्रिया का चेहरा कैटी पर लगाकर उसकी जिंदगी रोशन कर दी।  

दरअसल, कैटी का चेहरा गोली से खराब हो गया था। उन्होंने सपनी जान लेने की कोशिश में चेहरे पर ही गोली मार ली थी। इसमें उनकी जान तो नहीं गई लेकिन चेहरे पर गोली लगने से उनका पूरा फेस बिगड़ गया था। नाक और गाल का हिस्सा बर्बाद हो गया तह। वो बाहर नहीं निकलती थी। लेकिन जब डॉक्टर्स ने उन्हें फेस ट्रांसप्लांट की बात बताई तो उनकी जिंदगी में नई उम्मीदें जगी। डॉक्टर्स को एंड्रिया का चेहरा भी मिल गया। 

साल 2018 में डॉक्टर्स ने कैटी का फेस ट्रांसप्लांट किया। इस सर्जरी में 31 घंटे का समय लगा था। ये तस्वीर विज्ञान की नजर से अब तक की सबसे सफल तस्वीर मानी जा रही है। नेशनल जियोग्राफिक के फोटोग्राफर्स की लिस्ट में भी ये सबसे सफल तस्वीरों की लिस्ट में सबसे ऊपर है।  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली