
यूके: कहा जाता है कि अपनी पूरी जिंदगी में बेटी अगर किसी पर आंख बंद कर विश्वास कर सकती है तो वो होते हैं उसके पिता। हर मुश्किल समय में एक पिता अपनी बेटी के सामने ढाल बनकर खड़े रहते हैं। लेकिन क्या हो अगर यही पिता हैवान बन जाए। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला यूके के वेल्स से सामने आया है। जहां एक पिता ने अपनी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी।
20 साल तक ढाया सितम
वेल्स ऑनलाइन में छपी खबर के मुताबिक, यहां रहने वाले एक शख्स ने 20 साल तक अपनी बेटी के साथ रेप किया। उसपर रेप के 36 मामले दर्ज हुए हैं। पीड़िता ने बताया कि कैसे उसके पिता ने पिछले 20 सालों तक उसके साथ ज्यादती की। लगातार उसने अपनी बेटी का रेप किया।
6 बार हुई प्रेग्नेंट
पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि उसके पिता ने उसे 20 साल तक किसी से मिलने नहीं दिया। इस हैवान पिता ने 14 साल की उम्र में अपनी बेटी के साथ पहली बार दुष्कर्म किया था। इसके बाद तो ये सिलसिला शुरू
हो गया। इतना ही नहीं, इस दौरान वो 6 बच्चों की मां भी बनी। अंत में 2018 में पीड़िता ने पुलिस की मदद ली।
दुष्कर्म से पैदा बच्ची की भी लूटी इज्जत
इस पूरे घटनाक्रम का सबसे घटिया हिस्सा था कि आरोपी ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उससे पैदा हुई बच्ची का भी रेप किया। कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान जज ने इसे अब तक के इतिहास का सबसे शर्मनाक केस कहा।
आरोपी की शर्मनाक दलील
आरोपी पिता ने कोर्ट में अपना अपराध मान लिया। लेकिन साथ ही कहा कि वो सिर्फ अपनी बेटी की मदद कर रहा था। वो अपनी बेटी को प्यार करना सीखा रहा था ताकि वो अपने भविष्य में बने बॉयफ्रेंड के साथ खुश रहे। वो उसे सेक्स करना सीखा रहा था। साथ ही कोर्ट में उसने ये ही कहा कि पहली बार रेप करने के बाद उसकी बेटी लगातार उसे फिर से संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रही थी। फिलहाल कोर्ट ने आरोपी को सजा नहीं सुनाई है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News