
कैलिफ़ोर्निया:यहां रहने वाले रोबर्ट चेल्सा पहले अफ्रीकन-अमेरिकन बन गए हैं, जिन्होंनेजिनका फेस ट्रांसप्लांट किया गया है। रोबर्ट का चेहरा कार एक्सीडेंट में जल गया था, जिसके बाद वो अपनी स्किन टोन के शख्स से स्किन डोनेशन का इन्तजार कर रहे थे। इस साल जुलाई में उनका इंतजार खत्म हुआ और आखिरकार उनका फेस ट्रांसप्लांट किया गया।
एक्सीडेंट में बिगड़ गया था चेहरा
2013 में लॉस एंजिलिस में उनका एक्सीडेंट हो गया था। सामने से आ रही कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उनके कार में आग लग गई थी। इस आग में उनकी आधी बॉडी जल गई थी। उनके होंठ, लेफ्ट कान और नाक हटाना पड़ा था। साथ ही उनका पूरा चेहरा बिगड़ गया था।
6 साल रहे छिपकर
रोबर्ट का चेहरा इतना भयानक हो गया था कि वो अपने कमरे से बाहर नहीं आते थे। अगर कोई उन्हें देख लेता था तो डर जाता था। डॉक्टर्स ने उन्हें फेस ट्रांसप्लांट का ऑप्शन दिया। पिछले साल एक डोनर ने रोबर्ट को स्किन डोनेट करने की इच्छा जताई थी लेकिन रोबर्ट ने मना कर दिया था। दरअसल, उस शख्स का रंग रोबर्ट से साफ़ था। और वो अपनी स्किन टोन से समझौता नहीं करना चाहते थे।
इस साल मिली नई जिंदगी
6 साल लोगों की नजर से दूर रहने के बाद इस साल वो एवेरिक ब्राउन से मिले। एवेरिक और रोबर्ट का स्किन टोन मैच कर गया, जिसके बाद उनका फेस ट्रंसप्लांट किया गया। दरअसल, अमेरिका में मात्र 12 से 17 प्रतिशत ऑर्गन डोनर ब्लैक हैं। ऐसे में उनके लिए किसी बीमारी में मदद की गुंजाइश काफी कम हो जाती है।
18 सर्जरी से गुजरना पड़ा
रोबर्ट को अपने बिगड़े चेहरे को सुधरवाने के लिए 18 सर्जरी से गुजरना पड़ा। डॉक्टर्स ने रोबर्ट का फेस पूरी तरह रिडिजाइन किया। अमेरिका में किसी अफ्रीकन के साथ हुआ ये पहला फेस ट्रांसप्लांट है। अब जाकर रोबर्ट नार्मल लाइफ बिता रहे हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News