हुआ नकली मौलवी का पर्दाफाश, कुरान के टीचर को खुद नहीं थी इस्लाम की थोड़ी सी भी जानकारी

धर्म की आड़ में मलेशिया में कई लोग जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हल ही में एक वीडियो अपलोड हुआ, जिसमें लोगों को बेवक़ूफ़ बनाने वाले एक ऐसे ही शख्स का पर्दाफाश हुआ। 
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 29, 2019 2:45 AM IST / Updated: Dec 29 2019, 12:03 PM IST

मलेशिया: धर्म एक ऐसी चीज है, जो लोगों की आस्था से जुड़ा है। भारत में आपको ऐसे कई लोग मिल जाएंगे, जो लोगों की आस्था का गलत फायदा उठाते हैं। ऐसे ढोंगी बाबा का कई बार पर्दाफाश हो चुका है। लेकिन इस तरह के मामले सिर्फ भारत में नहीं  है। भारत से बहार भी कई लोग धर्म की आड़ में लोगों को बेवक़ूफ़ बनाते हैं। ऐसा ही कुछ मलेशिया में देखने को मिला। 

मौलवी बता बना धर्मगुरु 
मलेशिया में एक शख्स ने खुद को धर्मगुरु बताकर स्कूल में टीचर की जॉब ले ली। जबकि असलियत ये थी कि उसे खुद इस्लाम की बेसिक की भी समझ नहीं था। फेसबुक पर Mynewshub नाम के पेज पर इस टीचर की असलियत का पर्दफ़ाश किया गया। कुछ लोगों ने इस शख्स से इस्लाम की कुछ ऐसी बातें पूछी जो किसी भी मुस्लिम को पता होती है। लेकिन वो उनका जवाब नहीं दे पाया।  

ऐसे हुआ खुलासा 
ये शख्स खुद को मौलवी बताता था। इसी आधार पर वो एक स्कूल में धर्मगुरु बन गया था। लेकिन उसे खुद इस्लाम की कोई जानकारी नहीं थी। इस कारण उसने बच्चों को गलत शिक्षा दी। एक बच्चे के पेरेंट्स को जब समझ आया कि बच्चे को इस्लाम के बारे में गलत शिक्षा दी जा रही है, तो उन्होंने टीचर की जांच-पड़ताल की। उसी में इस बात का खुलासा हुआ।  

छिपाने लगा मुंह 
लोगों ने इस शख्स से कई सवाल किये। लेकिन उसने हर सवाल का गलत जवाब दिया। जब उसकी असलियत सामने आ गई, तो वो मुंह छिपाता दिखा। इस वीडियो को इंटरनेट पर शेयर कर लोगों से ऐसे पाखंडी और झूठे मौलवियों ने बचकर रहने को कहा गया है। 

Share this article
click me!