
हटके डेस्क। इजिप्ट अपने पिरामिडों के लिए दुनियाभर में विख्यात है। इन पिरामिडों का निर्माण यहां के शासकों ने करवाया। इसमें उनके शवों को सुरक्षित रखा जाता था। इनमें से कुछ के साथ कई रहस्य भी जुड़े हुए हैं। इजिप्ट में काफी पिरामिड हैं। यहां हर जगह से पर्यटक आते हैं। इन पिरामिडों को दुनिया के 7 आश्चर्यों में शामिल किया गया है। यहां के कुछ पिरामिडों के साथ ऐसे रहस्य भी जुड़े हुए हैं, जिनका पता आज तक नहीं चल सका। कहते हैं कि यहां एक ऐसी ममी है, जिसे छूते ही इंसान की मौत हो जाती है।
तूतेनखामून की है ये ममी
यह रहस्यमय ममी इजिप्ट के प्रसिद्ध शासक तूतेनखामून की है। यह करीब 3200 साल पुरानी है। लोगों का कहना था कि जिस पिरामिड में तूतेनखामून की ममी है, उसमें बेशकीमती खजाना गड़ा हुआ है। दरअसल, इजिप्ट में ममी बना कर वहां के राजाओं को जब दफनाया जाता था, तो उनके साथ जरूरत की सारी चीजों के साथ बेशकीमती हीरे-जवाहरात के गहने और भोग-विलास की वस्तुएं भी रख दी जाती थीं। ऐसा विश्वास था कि मृतक को इन चीजों की जरूरत पड़ेगी।
पुरातत्ववेत्ताओं ने की खोज
जब तूतेनखामून की ममी के बारे में ये बातें पता चलीं तो पुरातत्ववेत्ताओं ने पिरामिडों में उसकी कब्र की खोज की। उस कब्र के नीचे सच में बेशकीमती खजाना दबा पड़ा था। कब्र में ममी के नीचे सीढ़ियां बनी थीं। उन सीढ़ियों से नीचे जाने पर एक कमरा था, जिसमें सोना-चांदी और दूसरे बेशकीमती रत्न भरे पड़े थे।
मकबरे के दरवाजे पर लिखी थी चेतावनी
पुरातत्ववेत्ताओं ने बताया कि इस राजा के मकबरे के दरवाजे पर इजिप्ट की एक प्राचीन लिपि में चेतावनी लिखी थी। इसमें लिखा था कि जो भी यहां आकर राजा की शांति को भंग करेगा, उसकी तत्काल मौत हो जाएगी। लेकिन पुरातत्ववेत्ताओं ने उस चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और खजाने को देखने के लिए अंदर चले गए।
एक-एक कर हुई मौत
जैसे ही पुरातत्ववेत्ताओं की टीम ने तूतेनखामून की ममी को हटा कर खजाना निकालने की कोशिश की, उनकी एक-एक कर मौत होने लगी। पुरातत्ववेत्ताओं की यह टीम मशहूर पुरा वैज्ञानिक हॉर्वर्ड कॉर्टर की थी। यह बहुत ही रहस्य की बात थी कि हॉर्वर्ड कॉर्टर को कुछ नहीं हुआ, क्योंकि वे वहां मौजूद नहीं थे। लेकिन लार्ड कारनारवरन नाम के जिस शख्स ने हॉर्वर्ड कॉर्टर को इस ममी से जुड़े रहस्यमय खजाने की खोज का जिम्मा सौंपा था, उनकी मौत कुछ महीनों के बाद हो गई।
उसी जगह पर दफनाया गया ममी को
हॉर्वर्ड कॉर्टर के कहने पर ममी को फिर उसी जगह दफना दिया गया। लेकिन जो भी उस ममी को देखने जाता या उसे छूता तो कुछ दिनों में उसके साथ कुछ न कुछ अजीब ही बात होती। या तो वह पागल हो जाता या उसकी मौत हो जाती। इजिप्ट के राजकुमार के साथ भी ऐसा ही हुआ, जब वे अपनी पत्नी के साथ ममी को देखने गए। वहां से लौटने के बाद ना जाने क्या हुआ कि राजकुमार की हत्या उनकी पत्नी ने कर दी।
लंदन के म्यूजियम में है अब ममी
इन घटनाओं के कुछ साल के बाद लार्ड जॉर्ज कारनारवन की बेटी लेडी एवलिन के कहने पर ममी को फिर कब्र से बाहर निकाला गया और उसे लंदन के म्यूजियम में ला कर रखा गया। लेडी एवलिन को न जाने क्या हुआ कि वह रोज ही उस ममी को देखने के लिए जाने लगीं। एक दिन जब वे ममी को देख कर वापस लौट रही थीं, उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News