42 साल के टीचर द्वारा 22 साल की छात्रा से दूसरी शादी की वायरल खबर झूठी है। फैक्ट-चेक में पता चला कि यह कहानी मनगढ़ंत है और तस्वीर AI या एडिटिंग से बनाया गया एक मीम है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. यहां कभी-कभी आंखों देखी बातें भी सच नहीं होतीं. हाल ही में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर ने तहलका मचा दिया है. इसमें दावा किया जा रहा है कि एक 42 साल के टीचर ने अपनी ही 22 साल की स्टूडेंट से दूसरी शादी कर ली है.

वायरल पोस्ट में क्या है? पहली पत्नी की भी सहमति!

वायरल हो रही पोस्ट के मुताबिक, इन 'मास्टर साहब' ने अपनी ही स्टूडेंट से दूसरी शादी रचा ली है. इस कहानी में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस शादी से टीचर की पहली पत्नी को कोई आपत्ति नहीं है. बस इसी एक लाइन ने इंटरनेट पर बड़ी बहस छेड़ दी है. लोग इस पर पक्ष और विपक्ष में जमकर अपनी राय रख रहे हैं.

स्विमिंग पूल में दोनों पत्नियों के साथ मस्ती

वायरल पोस्ट में एक तस्वीर है जिसमें एक आदमी, दो महिलाएं और एक बच्चा स्विमिंग पूल में बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं. इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा है, 'ये 42 साल के टीचर हैं, जिन्होंने अपनी ही स्कूल की 22 साल की छात्रा से दूसरी शादी कर ली है. इनकी पहली पत्नी को इससे कोई आपत्ति नहीं है.' इस पोस्ट पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक ने लिखा, 'हमारा जन्म तो बस जनगणना बढ़ाने के लिए हुआ है, असली जिंदगी तो मास्टर साहब जी रहे हैं.' कुछ लोग पूछ रहे हैं कि 'मास्टरजी स्कूल पढ़ाने जाते हैं या लड़कियों का दिल जीतने?' इस फोटो ने सोशल मीडिया यूजर्स को कमेंट्स की बौछार करने का मौका दे दिया है.

फैक्ट-चेक में सामने आया असली सच!

जब इस खबर की सच्चाई पता करने के लिए फैक्ट-चेक किया गया, तो असली कहानी कुछ और ही निकली. एक्स (पहले ट्विटर) के AI टूल 'ग्रोक' (Grok) के मुताबिक, यह तस्वीर सिर्फ एक मीम (Meme) है जिसे एडिट करके बनाया गया है. एडिटिंग टूल्स या AI का इस्तेमाल करके तस्वीर में चेहरे के हाव-भाव और कैप्शन को बदल दिया गया है. इसलिए, वायरल हो रही 'मास्टरजी' की यह कहानी पूरी तरह मनगढ़ंत और मजाकिया है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है.

ध्यान दें: सोशल मीडिया पर फैलने वाली ऐसी अजीबोगरीब खबरों पर यकीन करने से पहले उनकी सच्चाई जरूर परख लें.

Scroll to load tweet…