
फ्रांस: आपने आजतक फोन को चार्ज करते हुए होने वाले हादसे के बारे में पढ़ा-सुना होगा। कई मामलों में सोते हुए लोग चार्ज में लगे फोन से करंट लगने से मौत के मुंह में समा जाते हैं। लेकिन अगर कोई नहाते हुए फोन चार्ज करे, तो हादसे के चांसेस और बढ़ जाते हैं। लेकिन फ्रांस में रहने वाली एक लड़की कुछ ऐसा ही करती थी। जिस कारण उसे जिंदगी से हाथ धोना पड़ा।
नहाते हुए फोन कर रही थी इस्तेमाल
फ्रांस में रहने वाली 15 साल की लड़की नहाते हुए फोन का इस्तेमाल कर रही थी। उस दौरान फोन चार्जिंग पर लगा था। वो बाथटब में लेटकर फोन यूज कर रही थी। तभी फोन उसके हाथ से फिसल गया। इसके बाद फोन पहले उसके सीने पर गिरा। फिर फिसल कर पानी में गिर गया। जैसे ही फोन पानी में गिरा, बाथटब में करंट दौड़ गया।
पिता ने पहुँचाया अस्पताल
बेटी को काफी देर तक बाथरूम में बंद देख पेरेंट्स को चिंता हुई। जब उन्होंने आवाज लगाई, तो लड़की ने कोई जवाब नहीं दिया। आखिरकार बाथरूम का दरवाजा खोलकर पेरेंट्स अंदर गए। वहां लड़की पानी में पड़ी थी। चार्जिंग ऑफ कर पिता ने बेटी को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। लकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हमेशा पड़ती थी डांट
लड़की के पिता ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी बेटी को बाथरूम में फोन ले जाने की आदत थी। कई बार उन्होंने उसे मना किया था लेकिन वो सुनती नहीं थी। उन्हें क्या पता था कि इस कारण उसकी जान चली जाएगी।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News