
ऑस्ट्रेलिया: पूरी दुनिया ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग की भयावहता देख परेशान है। इस आग को बुझाने की कोशिश में कई दमकलकर्मियों की टीम लगी है। आग की चपेट में आकर अभी तक अरबों जानवर और कई लोग जान गंवा चुके हैं। साथ ही कई लोगों के आशियाने जलकर राख हो चुके हैं। इस बीच एक दमकलकर्मी की मौत आग बुझाते हुए हो गई।
जलते पेड़ ने ले ली जान
ऑस्ट्रलिया के जंगलों में लगी आग ने 12 सौ से ज्यादा आशियानों को जलाकर ख़ाक कर दिया। इस बीच इस देश में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। साथ ही लोगों को इलाके से बाहर ले जाया जा रहा है। इस बीच इन जंगलों की आग बुझाने के लिए लगाए गए दमकलकर्मियों में से एक एंड्रू ओडायर और उनके साथी जेफरी कीटन की मौत जलते पेड़ के नीचे दबने से हो गई। ये हादसा 19 दिसंबर को हुआ था। दोनों बुरी तरह जल गए और उनकी मौत हो गई।
अंतिम विदाई पर आए प्रधानमंत्री
इन बहदुरों की मौत के बाद राष्ट्रीय सम्मान के साथ इनका अंतिम संस्कार किया गया। आखिरी विदाई में शामिल होने वालों में ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मोर्रिसन भी शामिल हुए थे। एंड्रू ओडायर की अंतिम विदाई में उनकी डेढ़ साल की बेटी भी शामिल हुई। डेढ़ साल की मासूम ने जिस अंदाज में पिता को अलविदा किया, उसने सभी की आंखें नम कर दी।
मुस्कुराते हुए दी विदाई
एंड्रू ओडायर की बेटी ने अपने सिर पर पिता की हेलमेट पहनी और अपने कपड़ों पर उनके बहदुरी का मेडल लगाय। बच्ची ने गर्व से मुस्कुराते हुए अपने पिता को आखिरी सलाम किया। बच्ची के इस जज्बे ने वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम कर दी। इतना ही नहीं, बच्ची की तस्वीरें इसके बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News