रात को अचानक रोमांटिक हुआ पति, पत्नी को सरप्राइज में देनी चाही मौत

Published : Sep 05, 2019, 11:47 AM IST
रात को अचानक रोमांटिक हुआ पति, पत्नी को सरप्राइज में देनी चाही मौत

सार

ब्रिटेन में एक पति ने अपनी पत्नी को सरप्राइज के नाम पर मौत देने का फैसला किया। उसने बड़े प्यार से अपनी पत्नी की आंखें बंद करवाई और चाकू से उसका गला काट दिया। 

ब्रिटेन: पति-पत्नी के बीच का रिश्ता प्यार और विश्वास पर टिका होता है। कितनी भी बड़ी मुश्किल हो, दोनों अगर एक-दूसरे के साथ हैं, तो मुश्किलें आसान हो जाती हैं। लेकिन ब्रिटेन के केंट में रहने वाले एक शख्स ने अपनी परेशानी को पत्नी के साथ बांटने की जगह उसकी जान लेकर उसे मुक्त करने का फैसला किया। 

ब्रिटेन में रहने वाले 34 साल के शौन ने अपनी पत्नी लौरा की गर्दन काटकर उसे मारने की कोशिश की। ऐसा करने से पहले शौन ने अपनी पत्नी के साथ फिजिकल रिलेशन भी बनाए थे। इसके बाद शौन ने सरप्राइज देने की बात कहकर अपनी पत्नी की आंखें बंद करवाई और उसका गला काट दिया। इसके बाद उसने अपनी भी जान देने की कोशिश की। हालांकि, दोनों की जान बच गई।  

दरअसल, शौन अपने ऑफिस के कारण परेशान था। कंपनी ने फाइनेंसियल क्राइसिस के कारण शौन को नौकरी से निकाल दिया था। इस कारण वो डिप्रेशन में था कि आखिर अब सारे लोन कैसे चुका पाएगा? शौन ने इस बारे में अपनी पत्नी से कोई चर्चा नहीं की। बल्कि अपनी और लौरा की जान लेकर मुक्ति का रास्ता निकाला।  

हॉस्पिटल से आकर लौरा ने अपने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। लौरा के मुताबिक, शौन कभी उससे झगड़ा नहीं करता था। वो काफी रोमांटिक था। लेकिन अचानक उसने उसकी जान लेने की कोशिश की। ये तो किस्मत थी कि लौरा की जान बच गई। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

24 लाख सब्सक्राइबर वाले यूट्यूबर को दहेज में मिला 71 लाख कैश-21 तोला गोल्ड
होटल रूम में कंडोम का ढेर देख चौंक गया स्टाफ, वायरल वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज