फ्लाइट में पत्नी के सामने 6 घंटे खड़ा रहा पति, पत्नी करती रही ऐसा काम

Published : Sep 10, 2019, 04:52 PM IST
फ्लाइट में पत्नी के सामने 6 घंटे खड़ा रहा पति, पत्नी करती रही ऐसा काम

सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे प्यार बता रहे हैं, तो कुछ इसे स्वार्थी पत्नी होने की निशानी बता रहे हैं।    

नई दिल्ली: प्यार जताने के कई तरीके होते हैं। कुछ लोग खुद तकलीफ झेल लेते हैं लेकिन अपने पार्टनर को थोड़ी सी भी तकलीफ नहीं होने देते। छोटी-छोटी चीजों से ये प्यार झलक जाता है। वायरल हो रही तस्वीर भी इसी प्यार का उदाहरण है। लेकिन इस तस्वीर ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। 

6 घंटे खड़ा रहा पति 
वायरल हो रही तस्वीर एक फ्लाइट की है। इसमें एक शख्स अपनी पत्नी के सिर के बगल में खड़ा है। जबकि उसकी पत्नी आराम से सोती नजर आ रही है। पत्नी सो सके, इस कारण पति अपनी सीट से उठकर खड़ा हो गया और पूरा सफर खड़े-खड़े तय किया।  

साथी पैसेंजर ने शेयर की फोटो 
इस कपल के साथ ट्रैवल कर रहे एक पैसेंजर ने जब ये पूरा वाक्या देखा तो उसने इसकी एक तस्वीर ली और सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर शेयर कर दिया। साथ ही तस्वीर में कैप्शन लिखते हुए जानकारी दी कि इस शख्स ने 6 घंटे की फ्लाइट खड़े होकर पूरी की। ताकि उसकी पत्नी आराम से सो पाए।  इसे ही प्यार कहते हैं। 

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस 
इस फोटो के पोस्ट होने के बाद कई लोगों ने इसपर कमेंट किया। कुछ लोग इस प्यार की तारीफ करते नजर आए। उन्होंने इसे ही सच्चा प्यार कहा। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो इसे प्यार कम, स्वार्थी रिलेशन ज्यादा कहा। कुछ लोगों का कहना है कि पत्नी चाहती तो पति की गोद में सिर रखकर सो सकती थी। वहीं एक शख्स ने कमेंट किया कि अगर उसकी पत्नी प्रेग्नेंट या बीमार है, तो पति का खड़ा होना समझ आता है। लेकिन अगर ऐसा नहीं है, तो इसे प्यार नहीं कह सकते।  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO