
नई दिल्ली: वैसे तो भारत में मनाली का माल यानी गांजा सबसे ज्यादा मशहूर है। लेकिन अगर बात करें उस राज्य की जहां सबसे ज्यादा इसका सेवन किया जाता है, उसमें मनाली का नाम शामिल नहीं है। जर्मनी की डाटा कंपनी ABCD ने साल 2018 के आंकड़े जुटाकर रिपोर्ट जारी की है। ये सर्वे दुनिया के उन देशों के बारे में था, जहां सबसे ज्यादा गांजा का सेवन किया जाता है। इस सर्वे में पूरी दुनिया को स्टडी किया गया। भारत में जहां गांजा इलीगल है, इसके बावजूद आसानी से अवेलेबल है और लोग इसका सेवन भी करते हैं।
रिपोर्ट में सामने आया सच
इस रिपोर्ट में सामने आया कि पूरी दुनिया में न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा गंजेड़ी रहते हैं। यहां साल 2018 में लोगों ने 77.4 टन गांजा फूंका था। इसके बाद नंबर आता है भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान का। यहां की राजधानी कराची में सबसे ज्यादा गांजा फूंका जाता है। यहां लोगों ने सालभर में 42 टन गांजा फूंका।
भारत के दो राज्य हैं शामिल
लिस्ट में तीसरा नंबर पाया है भारत की राजधानी नई दिल्ली ने। यहां 38.2 टन गांजे की खपत साल भर में हुई। हैरानी की बात है कि जिस देश में गांजा इलीगल है, वहां इतनी आसानी से लोगों के लिए ये अवेलेबल है। बात अगर भारत की ही करें, तो इस एजेंसी द्वारा जारी लिस्ट के टॉप 10 में मायानगरी मुंबई ने छठवां स्थान पाया है। मुंबई में 32.4 टन गांजा फूंका गया।
और भी हैरान करने वाले फैक्ट्स
इस स्टडी में एक और बात जो सामने आई वो ये रही कि पूरी दुनिया में सबसे सस्ता गांजा भारत में ही मिलता है। हालांकि, लैटिन अमेरिका की कुछ जगहों पर इसकी कीमत भारत से भी कम है। लेकिन सबसे आसानी से गांजा भारत में ही अवेलेबल होता है। साथ ही अगर भारत में गांजा को लीगल कर दिया जाए, तो मात्र दिल्ली सरकार को इससे 725 करोड़ का मुनाफा होगा। वहीं मुंबई को 199 करोड़ का फायदा पहुंचेगा।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News