
इंडोनेशिया: यहां स्थित कमोडो आइलैंड को विशालकाय जहरीली छिपकलियों के लिए जाना जाता है। इन्हें देखने के लिए हर साल लाखों टूरिस्ट्स पहुंचते हैं। लेकिन अब आधिकारिक घोषणा हो गई है कि इसे बंद कर दिया जाएगा। जनवरी 2020 में इसे हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा।
इंडोनेशिया की सरकार ने ये डिसीजन इन छिपकलियों को सुरक्षित करने के लिए लिया है। दरअसल, ये विशालकाय प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है। इन्हें इस खतरे से निकालने के लिए सरकार ने इस जगह को बंद करने का फैसला लिया है। यहां रहने वाले लोगों को भी दूसरी जगह शिफ्ट करने का प्लान बनाया गया है।
बता दें कि इन विशालकाय छिपकलियों को ड्रैगन भी कहा जाता है। ये काफी जहरीले होते हैं। इनके काटने के कुछ घंटे बाद ही इंसान की मौत हो जाती है। लेकिन फिर भी इनके नजदीक ही लोगों की एक बस्ती मौजूद है। इस गांव के लोग इनसे बिना डरे यहां रहते हैं। इनके हिसाब से कमोडो ड्रैगन्स के साथ उनका गहरा रिश्ता है। वो इन ड्रैगन्स को मां की तरह मानते हैं।
फिलहाल इस आइलैंड पर 1700 ड्रैगन्स रहते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से इनकी संख्या में काफी कमी आई है। कई लोग इनका शिकार करते हैं। बढ़ते पर्यटन को भी इसका कारण माना जा रहा है। इसलिए इंडोनेशिया सरकार ने इस जगह को बंद करने का फैसला लिया है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News