यह इंसान है या कुत्ता, जान कर रह जाएंगे हैरान

कोई इंसान कुत्तों की तरह रहना चाहे, यह एक विचित्र ही बात है। लेकिन यह सच है कि दुनिया विचित्रताओं से भरी हुई है। ब्रिटेन में एक ऐसा शख्स है जो वर्षों से कुत्ते की तरह जिंदगी बिता रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 7, 2019 4:05 AM IST

ग्रेट मैनचेस्टर। कोई इंसान जानबूझ कर अगर कुत्तों की तरह जिंदगी बिताए तो वाकई यह बहुत ही हैरान कर देने वाली बात है। लेकिन यह सच है। ब्रिटेन के ग्रेट मैनचेस्टर में रहने वाला एक शख्स वर्षों से कुत्तों जैसी जिंदगी बिता रहा है। उसका कहना है कि उसने कभी भी खुद को इंसान जैसा नहीं समझा। उसे बहुत पहले से ही यह महसूस होता रहा कि वह एक कुत्ता है। इस शख्स का नाम है कैज जेम्स। वह 37 साल का है और एक स्टोर का मैनेजर है। वह कुत्ते की तरह भौंकता है, कुत्ते के बर्तन में खाता है और कुत्ते की तरह दिखने के लिए एक मास्क पहनता है। 

दोस्तों के मिलने पर भौंक कर करता है स्वागत
जब उसके दोस्त उससे मिलने आते हैं तो वह भौंक कर उनका स्वागत करता है। कुत्ते की तरह ही वह उन्हें चाटता है, दांतों से उनकी शर्ट पकड़ लेता है और उन्हें दांत भी गड़ाने की कोशिश करता है। उसका हर व्यवहार कुत्ते जैसा ही होता है। स्टोर में भी कस्टमर्स के आने पर वह उनसे कुत्ते जैसा ही बिहेव करता है। वह दांतों से पकड़ कर उन्हें सामान देता है। उसकी इस हरकत से लोग हैरान रह जाते हैं, पर उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।

क्या कहता है जेम्स
जेम्स का कहना है कि उसने कभी इंसान की तरह महसूस नहीं किया। उसे हमेशा लगता रहा कि वह एक कुत्ता है, जो कुत्तों की दुनिया से बाहर चला गया है। उसने कहा कि उसे कुत्ते की तरह रहना और वैसा ही व्यवहार करना बहुत अच्छा लगता है। इंसानों की तरह रह पाना उसे लिए बहुत ही मुश्किल है। उसके दोस्तों ने भी अब इस बात को समझ लिया है और एक कुत्ते के रूप में उसे स्वीकार कर लिया है।

ऑनलाइन 'पप प्ले' कम्युनिटी से मिली मदद
बता दें कि जेम्स अपनी तरह कोई अकेला शख्स नहीं है। उसके जैसे और भी लोग हैं जो  कुत्ते की तरह लाइफ जीते हैं। ये लोग ऑनलाइन 'पप प्ले' कम्युनिटी से जुड़े हैं। जब जेम्स को उनके बारे में पता चला तो वह उनकी कम्युनिटी से जुड़ गया। इसके बाद  कभी-कभी कुत्ते की तरह रहने वाला जेम्स फुल टाइम कुत्ता बन गया। जेम्स का कहन है कि जब वह अपने जैसे लोगों से मिला तो उसमें सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ गया।

बदल गई जेम्स की दुनिया
जेम्स का कहना है कि वह जब पहली बार ऑनलाइन अपने जैसे ही एक शख्स से मिला तो उसे लगा कि कुत्ते की तरह जिंदगी बिताने वाले और भी लोग हैं और ऐसा वह कोई अकेला इंसान नहीं है। यह उसके लिए बहुत ही बेहतरीन अनुभव था। फिर उसने कुत्तों की लैंग्वेज सीखी और उसके लिए यह दुनिया एकदम नई हो गई। 

इंटरनेट के जरिए मिला पप पाल से 
जेम्स ने कहा कि जब वह 6-7 साल का था, तभी उस लगा कि वह कुत्ते जैसा है। जब वह 17 साल का हुआ तो उसके घर मे इंटरनेट लग गया। इसके बाद वह ऑनलाइन पप पाल ग्रुप के संपर्क में आया और ग्रुप के लोगों से चैट करने लगा। इस ग्रुप में उसके जैसे ही  लोग थे, जो इंसान होते हुए भी कुत्ते जैसी लाइफ जी रहे थे। इसके बाद उसने पूरी तरह अपने आप को एक कुत्ते में बदल लिया। 

Kennel Klub का है को-फाउंडर
कैज जेम्स अब कुत्तों की तरह जीने वाले इंसानों के एक क्लब का को-फाउंडर बन गया है। यहां लोगों को बताया जाता है कि एक कुत्ते की तरह लाइफ कैसे जिएं। जेम्स ने कहा कि जब वह स्कूल जाता था तो नॉर्मल रहता था, पर बाद में कुते की तरह जीता था। लेकिन अब वह हमेशा कुत्ते जैसा ही रहता है। उसने कहा कि क्लब में वैसे लोगों का स्वागत किया जाता है जो कुत्ते की तरह जिंदगी बिताना चाहते हैं।

जेम्स ने लिखी है किताब
जेम्स ने  'How to train a human pup' नाम की किताब भी लिखी है, जो उसकी कम्युनिटी में काफी पॉपुलर हो गई है। साल 2005 से वह पूरी तरह एक कुत्ते की लाइफ जी रहा है। उसका कहना है कि इससे उसे बहुत शांति मिलती है।

पहनता है कुत्ते का मास्क, चेन और फर का सूट
कुत्ते की तरह दिखने के लिए जेम्स मास्क पहनता है। वह कुत्ते की तरह चेन भी गले में बांधे रखता है। वह पर का एक सूट पहनता है जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपए है। जेम्स का कहना है कि वह अकेला इंसान नहीं है जो कुत्ते की लाइफ जी रहा है। उसके जैसे और भी लोग हैं और इससे उसे मोटिवेशन मिलता है। उसका कहना है कि जिंदगी एक कुत्ते की करह जीना वाकई बहुत ही सुकूनदायी है। 
 


   

Share this article
click me!