यहां आना है मना, अचानक बन जाती है 22 फीट गहरी लेक

Published : Nov 12, 2019, 08:50 AM ISTUpdated : Nov 12, 2019, 09:07 AM IST
यहां आना है मना, अचानक बन जाती है 22 फीट गहरी लेक

सार

आस्ट्रिया के ट्रेगोस शहर में एक ऐसा पार्क है, जो अचानक 22 फीट गहरी झील में बदल जाता है। ऐसा बस साल में एक महीने के लिए होता है। आज तक इसके रहस्य का पता नहीं चल सका है।  

हटके डेस्क। आस्ट्रिया के ट्रेगोस शहर में एक ऐसा पार्क है, जो अचानक 22 फीट गहरी झील में बदल जाता है। ऐसा बस साल में एक महीने के लिए होता है। आज तक इसके रहस्य का पता नहीं चल सका है। इसे ग्रीन लेक के नाम से जाना जाता है। 11 महीने तक यहां पानी का नामोनिशान नहीं रहता। उस दौरान लोग यहां घूमने आते हैं। इस पार्क में तरह-तरह के पेड़-पौधे लगे हैं और बहुत ही खूबसूरत रास्ते बने हुए हैं। यहां बच्चों के खेलने के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। 

गर्मियों के मौसम में बन जाता है झील
यह पार्क गर्मियों के मौसम में झील में बदल जाता है। पूरे पार्क में 22 फीट पानी भर जाता है। यह पानी कहां से आता है और एक महीने के बाद फिर कहां चला जाता है, इसके रहस्य का पता आज तक नहीं चल सका। वैज्ञानिकों का कहना है कि गर्मी के दिनों में ग्लेशियर्स के पिघलने से ऐसा हो सकता है, लेकिन एक महीने बाद पार्क फिर पहले जैसा हो जाता है। इस दौरान दुनिया भर से पर्यटक यहां घूमने आते हैं।

झील बन जाने के बाद आना है मना
जब यह पार्क झील में तब्दील हो जाता है, तब यहां आने पर पाबंदी लग जाती है। इसके बावजूद करीब दो साल पहले तोबियास और वेबरगर्गर नाम के दो गोताखोर यहां आ गए थे और गहरे पानी में चले गए थे। उन्होंने झील के अंदर की बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें ली थीं। उनका कहना था कि झील के अंदर का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस था। इतने कम तापमान में ज्यादा समय तक झील में रह पाना मुश्किल था। इसलिए उन्हें बीच-बीच में बाहर आना पड़ा था। उनका कहना था कि इस झील में उतरना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने झील के अंदर की जो तस्वीरें लीं, वे सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।     

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

गजब! चांदी के गहनों के लिए पूर्व सरपंच की 90 साल की सास को खाट समेत उठा ले गए चोर
Shocking Video:फ्लोरिडा में किशोर ने दोस्त को आग लगाई, फिर बोला, ‘हे भगवान...’