सायनाइड से भी खतरनाक है इसका जहर

Published : Nov 17, 2019, 12:07 PM ISTUpdated : Nov 17, 2019, 04:27 PM IST
सायनाइड से भी खतरनाक है इसका जहर

सार

दुनिया में ऐसे जहरीले जीवों की कमी नहीं है, जिनके काटने से इंसान की जान तुरंत जा सकती है। लेकिन इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में पाई जाने वाली एक मछली तो ऐसी है कि उसे छूने भर से पल भर में किसी की मौत हो सकती है। इसके विष को सायनाइड से भी जहरीला माना गया है। 

हटके डेस्क। दुनिया में ऐसे जहरीले जीवों की कमी नहीं है, जिनके काटने से इंसान की जान तुरंत जा सकती है। लेकिन इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में पाई जाने वाली एक मछली तो ऐसी है कि उसे छूने भर से ही पल भर में किसी की मौत हो सकती है। इसके विष को सायनाइड से भी जहरीला माना गया है। यह स्टोन फिश है, जो इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में पाई जाती है। इसे स्टोन फिश इसलिए कहते हैं कि देखने में बिल्कुल पत्थर की तरह लगती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जो जहर यह मछली छोड़ती है, उसकी एक बूंद भी किसी शहर के सभी लोगों की जान लेने के लिए काफी है। 

पाई जाती है इन समुद्रों में
यह मछली हिंद महासागर, रेड सी, फारस की खाड़ी, अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान के समुद्र में भी पाई जाती है। इन समुद्रों में जाने वाले लोगों को इससे सावधान रहना पड़ता है। अगर धोखे से भी कोई इसकी चपेट में आ गया तो उसकी जान जानी तय है। चूंकि देखने में यह मछली बिल्कुल पत्थर की तरह लगती है, इसलिए लोग इसके शिकार हो जाते हैं। 

दबाव पड़ने पर छोड़ती है जहर
यह मछली ऐसे अपना जहर नहीं छोड़ती। जब इसके शरीर पर किसी तरह का दबाव पड़ता है, तभी यह जहर छोड़ती है। यह बहुत तेज स्पीड से जहर छोड़ती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह छूते ही 0.5 सेकंड में जहर छोड़ देती है। आम तौर पर इसके जहर के संपर्क में आने वाले किसी जीव या इंसान की जान बचती तो नहीं, लेकिन अगर किसी खास अंग पर असर पड़ा हो और ज्यादा देर नहीं हुई हो तो उस अंग को काट कर अलग करने पर जान बचाने की कोशिश की जा सकती है। लेकिन आज तक इस मछली के जहर का शिकार होने वाले किसी शख्स को बचाया नहीं जा सका है। 

  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली