छिपाकर जमा किये थे 16 लाख रुपए, इस तरह पहुंचे कूड़ेदान में

Published : Aug 11, 2019, 04:01 PM IST
छिपाकर जमा किये थे 16 लाख रुपए, इस तरह पहुंचे कूड़ेदान में

सार

अमेरिका में रहने वाले एक शख्स ने सालों तक बचत कर 16 लाख रूपये जमा किये थे। लेकिन लापरवाही में उसने पैसे कचरे की ट्रक में फेंक दिए। इसके तुरंत बाद ही उसे अपनी गलती का अहसास हो गया। 

अमेरिका: जरा सी लापरवाही इंसान को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। इसका उदाहरण अमेरिका के ओरेगन में रहने वाला एक शख्स है। इस शख्स ने बड़ी मेहनत से 23 हजार डॉलर यानी करीब 16 लाख रुपए जमा किये थे। लेकिन एक गलती ने उसे कंगाल कर दिया। 

इस शख्स में अपनी पहचान छिपाते हुए अपने साथ हुई दुर्घटना को लोगों के साथ शेयर किया। इस शख्स ने बताया कि बड़ी मेहनत से उसने पैसे बचाए थे। इन पैसों को उसने अपने घर पर एक जूते के डिब्बे में रखे थे। लेकिन घर की सफाई के दौरान उसे इस बात की याद नहीं रही और उसने डिब्बे को कचरे के ट्रक में फेंक दिया।  


तुरंत हुआ अहसास 
जैसे ही कचरे का ट्रक उसके घर से आगे बढ़ा, उसे अपनी गलती का अहसास हुआ। इसके बाद उसने अपना सिर पीट लिया। घबराहट के बाद भी उसने थोड़ा संयम रखा और कचरे की कंपनी का नंबर तलाश किया। और उन्हें फोन कर साड़ी बात बताई। 


शुरू हुई ट्रक की खोज 
कचरे के ट्रक में 16 लाख रूपये की बात पता चलने के बाद उसकी तलाश शुरू हुई। ये ट्रक अमेरिका के रिहायशी इलाके से दूर कचरा डंप करने जा रहा था। मेन टाउन से 321 किलोमीटर दूर इस ट्रक को रोका गया। जिसके बाद गाड़ी को चेक किया गया। उसने से जूते का बॉक्स बरामद कर लिया गया। लेकिन उसमे 22 हजार रुपए कम थे। हालांकि शख्स ने इसे लेकर कोई कंप्लेन नहीं की और सारे पैसे लेकर चला गया। शख्स ने गार्बेज कंपनी को थैंक्स भी किया। 
 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO