16 दिन पहले हुई थी मौत की भविष्यवाणी!

भारत की पूर्व विदेशमंत्री सुषमा स्वराज की मौत मंगलवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से हो गई। बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके साथ ही भारतीय राजनीति का एक महत्वपूर्ण सितारा अस्त हो गया। लेकिन एक शख्स है, जिसने उनकी मौत से कई दिनों पहले ही कुछ ऐसा कहा था, जिसके बाद उसे गायब होना पड़ गया। 

Sandhya Kumari | Published : Aug 8, 2019 8:49 AM IST / Updated: Aug 08 2019, 04:40 PM IST

डेस्क: सोशल मीडिया पर सुषमा स्वराज की मौत के बाद लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आए। इसी बीच एक शख्स का जिक्र भी हो रहा है, जिसने सुषमा स्वराज की मौत से पहले ही उन्हें उनकी मौत के बारे में बता दिया था। 

शीला दीक्षित की मौत पर किया था ट्वीट 
20 जुलाई को दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। इसके बाद सभी स्तब्ध थे। इसी दौरान ट्विटर पर मौजूद एक यूजर KhanAlfran ने सुषमा स्वराज को ट्वीट किया था कि उनकी मौत पर उन्हें भी बहुत याद किया जाएगा। 

Latest Videos

क्या लिखा था ट्वीट में?
KhanAlfran ने ट्वीट किया था कि शीला दीक्षित की तरह आप भी एक दिन याद आएंगी अम्मा। इस ट्वीट का सुषमा स्वराज ने जवाब भी दिया था। उन्होंने लिखा था कि 'इस भावना के लिए आपको अग्रिम धन्यवाद'। 

लोगों ने दी थी गालियां 
इस यूजर को अपने ट्वीट के बाद लोगों की आलोचना झेलनी पड़ी थी। लोगों ने सुषमा स्वराज के जवाब की तारीफ की थी लेकिन साथ ही इस यूजर को जमकर लताड़ लगाई थी। इसके बाद पहले यूजर ने अपना ट्वीट डिलीट किया था, फिर अपना अकाउंट ही डिलीट कर दिया।  
 

Share this article
click me!

Latest Videos

अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला