महिला ने पेड़ से की शादी, मांगलिक होना नहीं बल्कि ये रहा कारण

ब्रिटेन की एक महिला ने एक पेड़ से शादी कर लोगों को हैरत में डाल दिया है। दो बच्चों की की इस मां का कहना है कि उसने एक खास वजह से पेड़ से शादी की है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 10, 2019 3:25 AM IST / Updated: Sep 10 2019, 10:26 AM IST

लंदन। ब्रिटेन के लिदरलैंड्स की रहने वाली 34 साल की एक महिला ने एक पेड़ से शादी कर लोगों को हैरानी में डाल दिया है। महिला दो बच्चों की मां है। उसने पिछले शानिवार को लिदरलैंड के रिमोर्स वैली पार्क के एक पेड़ के साथ अपने परिवार की मौजूदगी में शादी की। इस मौके पर उसके दोस्त और बच्चे भी मौजूद थे। केट कनिंघम नाम की इस महिला ने कहा कि शुरू में उसके बड़े बेटे को यह अजीब लगा, पर बाद में वह इस शादी में शामिल होने के लिए तैयार हो गया। शादी के बाद अब महिला अपना सरनेम भी बदलेगी। महिला ने कहा कि  पेड़ से शादी करने पर उसके बॉयफ्रेंड ने भी कोई ऐतराज नहीं किया, बल्कि उसने उसका सपोर्ट किया। 

क्यों की पेड़ से शादी
महिला एक एन्वायरन्मेंट एक्टिविस्ट है। उसने पेड़ों को काट कर बायपास सड़कें बनाने के विरोध में पेड़ से शादी करने का फैसला किया। उसने कहा कि रिमोर्स वैली में एक 3 मील लंबा बायपास रोड बनाया जा रहा था, जिसका लोकल लोग विरोध कर रहे थे। हाईवेज इंग्लैंड लिवरपूल पोर्ट पर ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए बायपास रोड बनाना चाहता था। लेकिन इसके लिए पेड़ काटे जाते और इसका एन्वायरन्मेंट पर बुरा असर होता।

Latest Videos

एन्वायरन्मेंट कैम्पेन के लिए की पेड़ से शादी
कनिंघम ने कहा कि सड़कें बनाने के लिए पेड़ काटे जाते हैं और इससे लोगों को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नई सड़क बनाने से ट्रैफिक समस्या का समाधान नहीं होता। वहां भी पहले की तरह ट्रैफिक जाम होने लगता है। कनिंघम ने कहा कि नई सड़कें बनाने के लिए पेड़ों को काटना और पार्कों को तहस-नहस करना बहुत ही गलत है। उसने कहा कि पर्यावरण के बचाने के लिए उसने पहले भी हजारों लोगों के साथ प्रोटेस्ट मार्च निकाला, लेकिन इससे लोग ज्यादा अट्रैक्ट नहीं हुए। लेकिन जब रिमोर्स वैली में बायपास सड़क बनाने की घोषणा की गई तो उसके दिमाग में पड़े से शादी करने का अनोखा ख्याल आया। इससे लोग इस समस्या को लेकर जागरूक होंगे।

शादी से पहले पार्टी भाी दी
कनिंघम ने पेड़ से शादी के पहले एक हेन पार्टी दी, जिसमें उसके दोस्त और फैमिली मेंबर शामिल हुए। सभी लोगों ने उसे बधाई दी और उसका उत्साह बढ़ाया। पेड़ के साथ उसकी शादी में लोकल एक्टर्स, म्यूजिशियन्स और पोएट भी शामिल हुए। उन्होंने वहां परफॉर्म भी किया। 

मैक्सिको के एक्टिविस्ट्स ने भी किया फॉलो
कनिंघम के पेड़ से शादी करने के बाद अब मैक्सिको की एन्वायरन्मेंट एक्टिविस्ट्स भी ऐसा ही कर रही हैं। वहां भी कुछ महिलाओं ने पेड़ों के साथ शादी करने का अभियान शुरू किया है, ताकि लोग पर्यावरण की समस्या को लेकर जागरूक हो सकें और पेड़ों को कटने से बचाने के लिए आगे आएं।  
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev